प्रधानमंत्री मोदी ने की हैदराबाद शहर की जमकर तारीफ, बोले- “महानगर विकास में प्रगति कर रहा है”

हैदराबाद: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने हैदराबाद आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मुख्य बात स्वीकार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पृथक तेलंगाना बनने के बाद हैदराबाद महानगर विकास में प्रगति कर रहा है। तेलंगाना सरकार एक तरफ बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है तो दूसरी तरफ विदेशी निवेश आकर्षित कर रही है। यह शहर एक पर्यटक के रूप में भी विकसित हो रहा है। इस प्रकार भाग्यनगर एक महानगरीय शहर के रूप में विकसित हो रहा है।

बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में भाग लेने के लिए गतिशील शहर हैदराबाद पहुंच चुके हैं। हैदराबाद के विकास को तेलंगाना भाजपा स्वीकार नहीं करती है। मगर मोदी ने स्वयं अप्रत्यक्ष रूप से हैदराबाद को एक गतिशील शहर के रूप में प्रशंसा की। विश्लेषकों ने कहना है कि हैदराबाद के विकास के लिए मोदी की तारीफ करना भाजपा नेतृत्व के मुंह पर तमाचा है।

मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। तलसानी ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में हैदराबाद को एक गतिशील शहर के रूप में पहचानने के लिए मोदी का विशेष धन्यवाद। इस ट्वीट को तलासानी ने टी हब-2, पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर बिल्डिंग और प्रतिष्ठित केबल ब्रिज की तस्वीरें संलग्न की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X