छठ पूजा तैयारी में जुटी नार्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना और बिहार सहयोग समिति

हैदराबाद: बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने पदाधिकारियों के साथ छठ पूजा तैयारी के लिए आंनदबाग बतुकम्मा घाट सफीलगुडा में जायज़ा लिया। महासचिव मनोज यादव ने बताया कि नार्थ पीपुल्स ऐसोसिएशन के साथ मिलकर छठ पूजा करेंगे।

मनोज यादव ने आगे बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बिहार सहयोग समिति तीन साल से पूजा का आयोजन कर रही है और लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रही है। श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी। घाट की सफाई की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। इस बार छठ पूजा में विभिन्न क्षेत्र से अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष सागर भगत, बिजेंद्र गुप्ता, जयंत यादव, राजेश यादव, पंकज यादव,आंनद गुप्ता, हरीश यादव, बिनोद कुमार, सुनील ठाकुर, ललन मिश्रा एवं युवा कार्यकर्ता ने अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने समस्त समाज के समुदाय के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X