कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद पर बॉलीवुड सितारों की आ रही है मिली जुली प्रतिक्रिया, लोग भी ले रहे हैं मजा

हैदराबाद : कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद पर बॉलीवुड सितारों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हाल ही में संसद में मीटिंग के लिए कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही थीं, तो उस दौरान CISF की एक महिला सुरक्षा कर्मचारी ने उन्हें थप्पड़ मारा और गालियां दी।

इस पूरी घटना के बारे में कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इस घटना के बाद जहां मीका सिंह और रवीना टंडन जैसे सितारे कंगना के सपोर्ट में उतरे, तो वहीं कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया, जिस पर विवाद हो गया। उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

विशाल ददलानी ने बीते दिनों अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर मिस कौर को उनकी ड्यूटी से निकाल दिया गया है, तो कोई मेरे से उनका संपर्क करवा दो और मैं इस बात को सुनिश्चित करूंगा की उन्हें नौकरी मिल जाए। इसके अलावा उन्होंने कंगना रनौत को लेकर भी एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर कोई आपकी मां को ये कहे कि इन्हें 100 रुपए में किसान आंदोलन में शामिल किया गया है, आप उस सिचुएशन में क्या करते।”

संबंधित खबर-

विशाल ददलानी अपनी इस पोस्ट के लिए अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे कंगना रनौत की बातें पसंद नहीं आती, लेकिन जो विशाल ददलानी ने कहा है, वह बहुत दुखद है। आप किसी और के साथ असहमत हो सकते हैं, लेकिन एक पब्लिक फिगर होने के नाते आपको इस तरह से वॉयलेंस को बढ़ावा नहीं देना चाहिए”।

दूसरे यूजर ने लिखा, “जिस तरह से आप सपोर्ट कर रहे हैं, उस हिसाब से कंगना रनौत या उनका परिवार विशाल ददलानी को थप्पड़ मारने की हकदार है, जहां भी वो आपको स्पॉट करें? एक और अन्य यूजर ने कंगना रनौत के समर्थन में उतरकर लिखा, “इनके शो बॉयकॉट करो, कंगना आप मजबूत बने रहो, गद्दार हर जगह है, एयरपोर्ट पर भी और बॉलीवुड में भी।” (एजेंसियां)

కంగనా రనౌత్ ని కొట్టిన కానిస్టేబుల్‌కు ఉద్యోగం ఇచ్చిన విశాల్ దద్లానీ

హైదరాబాద్ : బీజేపీ ఎంపీ కంగనా రనౌత్ పై ఛండీఘర్ ఎయిర్ పోర్ట్‌లో CISF కానిస్టేబుల్ చేయిచేసుకున్నారు. దీంతో ఆ మహిళా కానిస్టేబుల్ కుల్విందర్ కౌర్‌ ను ఉద్యోగం నుంచి సస్పెండ్ చేసి, అరెస్ట్ చేశారు. కంగనా రనౌత్ రైతుల నిరసనకు వ్యతిరేకంగా చేసిన ట్విట్ కారణంగానే కుల్విందర్ కౌర్ ఆమె చెంపపై కొట్టారని సింగర్ విశాల్ దద్లానీ ఆమెకు మద్ధతుగా నిలబడ్డారు.

ఫేమస్ సింగర్, మ్యూజిక్ కంపోజర్ విశాల్ దద్లానీ కల్విందర్ కౌర్ కు ఉద్యోగం ఆఫర్ చేశాడు. తాను హింసను పోత్సహించను కానీ ఆ మహిళా కానిస్టేబుల్ కోపాన్ని పూర్తి అర్థం చేస్తున్నాను అని సోషల్ మీడియాలో ఆయన పోస్ట్ చేశారు. CISF ఆమెపై ఏదైనా చర్య తీసుకుంటే ఆమెకు ఉద్యోగం ఇవ్వడానికి నేను రెడీగా ఉన్నానని విశాల్ దద్లానీ ఇన్ స్టాగ్రామ్ లో స్టోరీ పోస్ట్ చేశారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X