हैदराबाद : मराठी भाषा रक्षण समिति, इंदौर की ओर से सुप्रसिद्ध भजन लेखिका-गायिका स्वर्गीय इंदिराबाई धडवईवाले की याद में महाराष्ट्र अलावा अन्य प्रदेशों के मराठी रचनाकारों के लिए कविता स्पर्धा आयोजित की गयी। इस कविता स्पर्धा में लगभग सौ कवि-कवयित्रीयों ने अपनी रचनाए भेजी।
मराठी भाषा रक्षण समिति के संयोजक अनिल कुमार धडवईवाले ने जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि पुरस्कार विजेताओं में- चेतन फडनिस (देवास), डॉ. संध्या टिकेकर, बीना और माधवी देशपांडे (छिंदवाडा) शामिल हैं।
इनके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कारों में- दिलीप लोकरे (इंदौर), सूरज कुमारी गोस्वामी (हैदराबाद) और डॉ. स्वाती घाटे (जयपूर) ने स्थान पाया है। निर्णायक के रूप में महाराष्ट्र के नामचीन कवी व समीक्षक प्रा. वा. ना. आंधळे (जळगांव) ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम निकट भविष्य में ही आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने कविता स्पर्धा में भाग लेने वाले कवि-कवयित्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें-
