ऐसा नहीं होता है: शाम को अंतिम संस्कार, रात को घर लौट आया युवक, चौंक गये सब और अब पुलिस…

हैदराबाद : गुरुवार शाम को मौत हो गई एक युवक का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। लेकिन उसी दिन रात को वह जिंदा घर लौट आया। उसे आंखों के सामने देखकर सभी चौंक गये।। जो मां तब तक अपने बेटे के मर जाने के गम में आंसू बहा रही थी, उसे जीवित देख उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह विचित्र, चौंकाने वाली और सोचने पर मजबूर करने वाली घटना तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले के चर्ला मंडल के लिंगपुरमपाडु में देखने को मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, लिंगमपुरमपाडु निवासी बोड्लु प्रसाद एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। इसके चलते उसकी मां चंद्रम्मा ने दो दिन पहले बेटे के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रसाद के लापता होने का मामला दर्ज किया और जांच आरंभ कर दी।

इसी क्रम में तालिपेरा परियोजना जलाशय में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और जलाशय में से शव को बाहर निकाला। शव के बारे प्रसाद के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव को देखा और उसे प्रसाद का शव माना। चर्ला पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया और शव को भद्राचलम में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गुरुवार शाम को प्रसाद के परिजनों ने चर्ला मंडल के गुम्पेनगुडेम के पास तालीपेरु नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन उसी दिन रात को प्रसाद जिंदा घर लौट आ गया। इस तरह प्रसाद को देख सभी आ स्तब्ध रह गये। तब तक मातम में डूबा प्रसाद का परिवार खुशी से झूम उठा।

पता चला है कि शुक्रवार को प्रसाद के परिजनों ने एक बार फिर थाना गये और प्रसाद के जीवित लौट आने की जानकारी दे दी। पुलिस ने अब तक इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब पुलिस सोच में पड़ गई है यदि प्रसाद जिंदा लौट आया है तो तालिपेरु परियोजना जलाशय में मिला शव किसका है? मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X