अलविदा: केजीएफ चैप्टर 2 के कॉमेडी अभिनेता मोहन जुनेजा का निधन

हैदराबाद: केजीएफ चैप्टर 2 के एक अभिनेता मोहन जुनेजा का शनिवार को सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिनेता ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले मोहन शनिवार को इस दुनिया को छोड़ गए। अभिनेता के अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है। परिजनों के अनुसार, आज ही उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि मोहन जुनेजा ने बतौर कमीडियन कॅरियर की शुरुआत की थी। केजीएफ में पत्रकार आनंद के इनफॉर्मर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में काम किया और अपने कॅरियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में भी अभिनय किया। इस कमीडियन को फिल्म ‘चेतला’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इस फिल्म में निभाई उनकी भूमिका दर्शक के दिलों में घर कर गई थी। अब वह शायद ही कभी भुला सकेंगे।

मोहन के जाने के बाद उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। सैंडलवुड अभिनेता बचपन से ही ऐक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में अनेक नाटकों में काम किया था। 2008 में आई रोमांटिक कन्नड़ फिल्म ‘संगमा’ से कॅरियर की शुरुआत की थी। इसे रवि वर्मा गुब्बी ने डायरेक्ट किया था।

इसके बाद उन्होंने कन्नड़ व तमिल फिल्म ‘टैक्सी नंबर’ में अभिनय किया। 2010 में मोहन ने कन्नड़ भाषा के नाटक ‘नारद विजया’ में भी अभिनय किया। हालांकि मोहन जुनजा कन्नड़ फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। 2018 में उन्होंने तो हॉरर फिल्म ‘निगूडा’ में भी काम किया था। यह भी कन्नड़ भाषा में ही थी। सभी तरह के फिल्में करने वाले मोहन जुनेजा एक कॉमेडी ऐक्टर के रूप में ही जाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X