पते की बात: तेलंगाना में हालात अच्छे नहीं हैं, राष्ट्रपति शासन लगाये : KA पॉल

हैदराबाद: प्रजा शांति पार्टी के अध्यक्ष केए पॉल ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और उनके बेटे केटीआर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि केसीआर ने सिद्दीपेट जिले में उन पर हमला करवाया है। आज (सोमवार) तेलंगाना के इतिहास में एक काला दिन है। पॉल ने सिद्दीपेट जिले में हमले के बाद हैदराबाद पहुंचे और मीडिया सम्मेलन को संबोधित किया।

पॉल ने कहा कि वह दिल्ली जाएंगे और अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में हालात अच्छे नहीं हैं। अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उस पर हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मौजूदा हालात को देखते हुए तेलंगाना में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिये।

पॉल ने कहा कि दुनिया भर में उनके 200 करोड़ प्रशंसक हैं। केटीआर के पैदा होने से पहले दुनिया पर राज करने का उनका इतिहास है। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना के सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अगर हिम्मत है तो केसीआर और केटीआर रोक कर दिखाये।

संबंधित खबर:

गलत: किसानों से मिलने गये प्रजा शांति पार्टी के अध्यक्ष केए पॉल के गाल पर टीआरएस कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़

प्रजा शांति पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि बाप-बेटे मिलकर तेलंगाना में ड्रग माफिया और गुंडा माफिया चलाये रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उस पर हमला करने वाले व्यक्ति और पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाये। केए पॉल ने यह भी आरोप लगाया है कि वरंगल के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी गुंडा माफिया चला रहे हैं।

आपको बता दें कि केए पॉल अनेक समस्याओं से प्रभावित किसानों से मिलने के लिए सिद्दिपेट जिले का दौरा किया। बीच में किसानों से बातचीत करते समय एक व्यक्ति ने उनके गाल पर तमाचा मारा। कहा जा रहा है कि हमला करने वाला टीआरएस का आदमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X