साहित्य गरिमा पुरस्कार समारोह में ये होंगे अतिथिगण, कार्यक्रम सफल बनाने का साहित्यकारों को आमंत्रण

हैदराबाद : साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति हैदराबाद, कादम्बिनी क्लब हैदराबाद एवं ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (हैदराबाद चैप्टर) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल अबोड, लकड़ी का पुल में साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रथम सत्र में विश्वजीत सपन (आईपीएस) पुलिस महानिदेशक, आंध्र प्रदेश, मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे सत्र में महासहस्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव मुख्य अतिथि होंगे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. शुभदा वांजपे करेंगी। दितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो. ऋषभदेव शर्मा करेंगे। इस अवसर पर डॉ शिवशंकर अवस्थी, और डॉ उषा रानी राव विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, जबकि अवधेश कुमार सिन्हा और श्रीमती शांति अग्रवाल आत्मीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति के प्रबंध न्यासी मानवेन्द्र मिश्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में डॉ मंजु रुस्तगी (डॉ अहिल्या मिश्र स्मृति सम्मान), श्रीमती गरिमा सक्सेना (सिया सहचरी काव्य सम्मान), शिवप्रसाद जोशी (सिया सहचरी काव्य सम्मान), डॉ. निर्मला देवी चिट्टिल्ला (महासहस्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव तेलुगु अनुवादक पुरस्कार), डॉ. टी. श्रीलक्ष्मी (महासहस्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव हिंदी अनुवादक पुरस्कार), हरीश कुमार सिंह (श्री आचार्य कृष्णदत्त हिंदी साहित्य व्यंग्य/ लघुकथा लेखन पुरस्कार), डॉ. अखिलेश पालरिया (श्रीमती शांति अग्रवाल कहानी/ उपन्यास लेखन पुरस्कार), डॉ. प्रिया ए. (राम किशोरी स्मृति सम्मान), श्रीमती रेखा बैजल (चंपाई माधव कदम हिंदी लेखन पुरस्कार), के. राजन्ना (सृजनात्मक तकनीक हिंदी सम्मान), श्रीमती पुष्पा वर्मा (कादम्बिनी क्लब साहित्य गौरव सम्मान), भँवरलाल उपाध्याय कादम्बिनी क्लब साहित्य गौरव सम्मान) एवं श्रीमती सस्मिता नायक (शुभ्रा मोहान्तो संगीत साधना पुरस्कार) का साहित्य एवं संगीत की विभिन्न विधाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

दूसरे सत्र में पुस्तक लोकार्पण एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण प्रणव एवं कार्यदर्शी मोहित ने नगरवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X