विशाखापट्टणम: आंध्र प्रदेश में योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य रूप से विशाखापट्टणम शहर में शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह का नेतृत्व किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए देश और दुनिया के लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है- जुड़ना। यह देखकर सुखद अनुभव होता है कि योग ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांध दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। दिव्यांगजन योगशास्त्र पढ़ रहे हैं और गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यह योग की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। पीएम मोदी ने याद किया कि कैसे भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। उन्होंने बताया कि महज कुछ ही महीनों में 175 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था, यह मानवता के भले के लिए एक वैश्विक प्रयास था।
यह भी पढ़ें-
भारत के प्रधानमंत्री ने मोटापे को वैश्विक चुनौती बताते हुए फिर से 10 फीसदी तेल कम करने का आह्वान दोहराया। उन्होंने कहा कि मैंने मन की बात में इस पर विस्तार से चर्चा की थी और लोगों से अपने भोजन में 10 प्रतिशत तेल कम करने का आग्रह किया था। आज मैं इस चैलेंज से दुनियाभर के लोगों को दोबारा जुड़ने का आह्वान करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि योग आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है और यह शांति, स्वास्थ्य और एकता की दिशा में दुनिया को मार्गदर्शन दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र की लहरें हर जगह से यही संदेश आता है कि ‘योग सभी का है और सभी के लिए है। (एजेंसियां)
ఆర్కే బీచ్లో ‘యోగాంధ్ర’కార్యక్రమం, ప్రధాని నరేంద్ర మోదీ, సీఎం చంద్రబాబు, డిప్యూటీ సీఎం పవన్, మంత్రి లోకేశ్ యోగాసనాలు వేశారు
హైదరాబాద్ : అంతర్జాతీయ యోగా దినోత్సవం సందర్భంగా ఆంధ్రప్రదేశ్ ప్రభుత్వం ఆధ్వర్యంలో విశాఖపట్నం వేదికగా ఆర్కే బీచ్లో ‘యోగాంధ్ర’కార్యక్రమాన్ని అత్యంత వైభవోపేతంగా నిర్వహించారు.
ఈ కార్యక్రమానికి వివిధ ప్రాంతాల నుంచి ప్రజలు భారీ ఎత్తున తరలివచ్చారు. ప్రముఖుల ప్రసంగాల అనంతరం ప్రధాని నరేంద్ర మోదీతో పాటు సీఎం చంద్రబాబు, డిప్యూటీ సీఎం పవన్ కల్యాణ్, మంత్రి లోకేశ్ సాధారణ ప్రజలతో మమేకమై యోగాసనాలు వేశారు.

అంతకు ముందు ప్రధాని మోదీ.. యోగా డే పోస్టల్ స్టాంప్ను కూడా ఆవిష్కరించారు. ఉదయం 4 గంటల నుంచే విశాఖ తీరానిని ప్రజల రాక మొదలైంది. ఉదయం 5.45 గంటలకు వరకు యోగా సాధనకు వచ్చిన వారి సంఖ్య 1.50 లక్షలు దాటింది. యోగాంధ్రా ప్రాంగణంలో క్యూర్ కోడ్ను స్కాన్ చేసుకున్న వారిని మాత్రమే అధికారులు లెక్కిస్తున్నారు.
8 గంటల వరకు సుమారు 3 లక్షల మంది యోగాంధ్ర కార్యక్రమానికి హాజరైనట్లుగా అధికారులు వెల్లడించారు. దీంతో సూరత్లో 1,47,952 మందితో చేసిన యోగా రికార్డును యోగాంధ్ర బద్దలుకొట్టి సరికొత్త రికార్డును క్రియేట్ చేసింది. (ఏజెన్సీలు)
