हैदराबाद : भारत के बैडमिंटन स्टार्स सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़ी ने कमाल कर दिया। चाइना मास्टर्स पुरुष डबल्स चैंपियन बन गए। यह जोड़ी पहले दो बार (2023, 2025) चाइना मास्टर्स टाइटल से चूक गई थी। लेकिन, इस बार जीत हासिल की है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही काफी जुझारू खेल दिखाया।
रविवार को हुए फाइनल में भी वही खेल जारी रखा। चीन के हे जी टिंग-रेन जियांग यू जोड़ी से भिड़ी सात्विक की जोड़ी ने 11-21, 21-13, 21-17 के अंतर से जीत हासिल की। एक घंटा दस मिनट तक चले मैच में शुरुआत में सात्विक और चिराग को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। विरोधियों ने आक्रामक खेल दिखाकर पहला गेम जीत लिया। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की।
शुरुआत में पिछड़ने के बाद भी 6-6 से स्कोर बराबर करने के बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। लगातार अंक हासिल कर दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की। फिर, निर्णायक तीसरे सेट में सात्विक, चिराग के सामने कड़ी चुनौती रही। चीन के खिलाड़ी ही काफी देर तक बढ़त में रहे। इससे सात्विक और चिराग पर भारी दबाव बन गया।
Also Read-
इस स्थिति में जोड़ी ने शानदार जुझारूपन दिखाया। जोरदार वापसी करते हुए विरोधियों को रोक दिया। लगातार पांच अंक जीतकर टाइटल अपने नाम कर लिया। इस साल सात्विक और चिराग जोड़ी का यह दूसरा टाइटल है। इससे पहले मई में सिंगापुर ओपन विजेता बने थे।
