हैदराबाद : बहुत ही रोमांचकारी ओवल टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को 6 रन से हरा दिया। इस मैच में एक कैच छोड़ने वाले सिराज के खिलाफ तरह तरह की बातें कही जा रही थीं, उसी बल्लेबाज ने आखिरी खिलाड़ी को आउट करके सबके मुंह बंद कर दिया है। आखिरी विकेट के रूप में जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया तो भारतीय टीम का जश्न देखते बन रहा था। ड्रेसिंग रूम में हेड कोच गौतम गंभीर समेत खिलाड़ी खुशी से उछल रहे थे। टेस्ट मैच में यह सबसे कम रनों के अंतर से भारत की जीत है। भले ही यह 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। हालांकि, यह मैच सीरिज जीत से कुछ कम नहीं रहा है। पूरा भारत वर्ष इस खुशी में शामिल हो गया।
गौरतलब है कि आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रनों की जरूरत थी, जबकि उसके पास 4 विकेट बचे थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाने में सबसे बड़े हीरो रहे। भारत ने आखिरी पारी में इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 76.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए थे। बारिश की वजह से खेल को जल्दी खत्म करना पड़ा था। आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे, जबकि इंग्लैंड को 35 रन। मैच जब शुरू हुआ तो प्रसिद्ध कृष्णा की ओर से किए गए पहली और दूसरी गेंद पर जेमी ओवरटन ने लगातार दो बाउंड्री लगा दी, जिससे भारतीय खेमे में थोड़ी खामोशी फैल गई।
जबकि 78वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज की एक कमाल की गेंद जेमी स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के पास पहुंची और उन्होंने लपकने में कोई गलती नहीं की। थर्ड अंपायर ने जेमी को आउट दिया तो टीम इंडिया का जश्न देखते बन रहा था। उसके चाहने वाले भी स्टेडियम में झूम रहे थे। मोहम्मद सिराज ने एक और कमाल किया। उन्होंने 80वें ओवर में उन्होंने जेमी ओवरटन का शिकार किया, जो LBW आउट हुए। यहां भी फैसला थर्ड अंपायर ने दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने गजब कर करते हुए टंग को बोल्ड कर दिया।
इसके बाद चोटिल क्रिस वोक्स एक हाथ से बैटिंग करने मैदान पर पहुंच गए। यहां दृश्य ऋषभ पंत की तरह ही था, जो पिछले मुकाबले में लंगड़ाते हुए मैदान पर आए थे और अर्धशतक लगाया था। इस बीच गस एटकिंसन ने एक शॉट खेला, जिसे बाउंड्री पर आकाश दीप कैच नहीं कर सके और गेंद सीमा रेखा के बाहर 6 रनों के लिए चली गई। यह देखकर सभी भारतीय फैंस अवाक हो गए थे। जब प्रसिद्ध कृष्णा ने टंग को आउट किया तो भारतीय टीम जीत के जश्न में डूब गई। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिये, जबकि एक विकेट आकाश दीप ने लिया।
आपको बता दें कि पहला टेस्ट मैच 20 जून से 24 जून तक हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। जबकि, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई तक एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस तरह से सीरीज 1-1 से बराबर हो गया।
इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई तक क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया। यह एक रोमांचक मुकाबला था, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को मात्र 22 रनों से मात दी। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई तक एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला गया। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्रिकेटर क्रिस वोक्स के जुझारूपन ने स्टेडियम में तालियों से गूंज उठा। क्रिस वोक्स क्रीज पर आने की हालत में नहीं थे। फिर भी वो मैदान में आ गये और डटे रहे। बाएँ कंधे में चोट के बावजूद, पट्टा पहनकर आए और अपने साथी बल्लेबाज़ में आत्मविश्वास जगाया। क्रिस वोक्स ऐसी स्थिति में हैं जहाँ वो सिर्फ़ दाएँ हाथ से ही बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। वो भी मुश्किल था… लेकिन उन अपरिहार्य परिस्थितियों में, इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर क्रीज पर उतरा।
क्रिस वोक्स के दिखाए साहस ने स्टेडियम में मौजूद भारतीय टीम के प्रशंसकों को भी खड़े होकर तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दृश्य ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। मैदान में उतरते ही ओवल के दर्शकों ने क्रिस वोक्स का अभिवादन किया। उनके साथी बल्लेबाज़, जो क्रिस वोक्स की हालत जानते थे, ने उनके लिए इसे बिल्कुल भी मुश्किल नहीं बनाया। क्रिस वोक्स ने एक भी गेंद का सामना किए बिना बल्लेबाज़ी की। (एजेंसियां)
यह भी पढ़ें-
భారత్ ఘన విజయం
హైదరాబాద్ : లండన్ వేదికగా ఇంగ్లాండ్ తో జరుగుతున్న ఐదో టెస్టులో భారత్ ఘన విజయం సాధించింది. చివరి వరకూ ఉత్కంఠభరితంగా సాగిన ఈ మ్యాచ్లో కేవలం 6 పరుగుల తేడాతో టీమిండియా విక్టరీ సాధించింది. ఈ సిరీస్లో ఇంగ్లండ్ రెండు టెస్టులు, ఇండియా రెండు టెస్టుల్లో విజయం సాధించాయి. ఒక టెస్టు డ్రా ముగిసింది. దీంతో 2-2తో సిరీస్ సమం అయింది.
ఐదో టెస్టు సెకండ్ ఇన్నింగ్స్లో యశస్వి జైస్వాల్ (118), ఆకాశ్ దీప్ (66), రవీంద్ర జడేజా (53), వాషింగ్టన్ సుందర్ (53), ద్రువ్ జురేల్ (34) బ్యాటింగ్లో రాణించారు. ఇక బౌలింగ్లో మహ్మద్ సిరాజ్ ఐదు వికెట్లు తీయగా, ప్రసిద్ధ్ కృష్ణ నాలుగు వికెట్లు తీశారు. ఆకాశ్ దీప్ ఒక వికెట్ తీశారు.
మరోవైపు, ఇంగ్లండ్ క్రికెటర్ క్రిస్ వోక్స్ చూపిన పోరాట పటిమ మాత్రం స్టేడియంలో చప్పట్ల మోత మోగించింది. క్రిస్ వోక్స్ ఉన్న పరిస్థితికి క్రీజులోకి వచ్చే పరిస్థితి లేదు. కానీ.. వచ్చాడు. నిలిచాడు. ఎడమ భుజానికి గాయమైనా పట్టీ వేసుకుని వచ్చి తన తోటి బ్యాటర్లో ఆత్మ విశ్వాసం నింపాడు. రైట్ హ్యాండ్తో మాత్రమే బ్యాటింగ్ ఆడే పరిస్థితి క్రిస్ వోక్స్ది. అది కూడా కష్టమే.. కానీ అనివార్యమైన ఆ పరిస్థితుల్లో ఈ ఇంగ్లండ్ ఆల్ రౌండర్ క్రీజులోకి వచ్చాడు. క్రిస్ వోక్స్ చూపిన ధైర్యానికి స్టేడియంలోని టీమిండియా అభిమానులు కూడా లేచి మరీ చప్పట్లు కొట్టారు.
క్రికెట్ అంటే కేవలం ఒక క్రీడ మాత్రమే కాదని ఒక భావోద్వేగమని.. ఈ దృశ్యం మరోసారి కళ్లకు కట్టింది. గ్రౌండ్లోకి వెళుతున్న క్రిస్ వోక్స్కు ఓవల్ క్రౌడ్ సలాం చేసింది. క్రిస్ వోక్స్ పరిస్థితి తెలిసిన తన తోటి బ్యాట్స్మెన్ అతనిని ఏమాత్రం కష్టపెట్టలేదు. క్రిస్ వోక్స్ ఒక్క బంతి కూడా ఎదుర్కొనే పరిస్థితి రాకుండా తానే బ్యాటింగ్ చేశాడు. (ఏజెన్సీలు)
