दर्दनाक हादसा : कोयले की लॉरी ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर, आरएमपी डॉक्टर और उसके बेटे की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुडेम जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में आरएमपी डॉक्टर और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घाय हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबोजु कृष्णा मणुगुरु में आरएमपी डॉक्टर के रूप में काम करता था। शनिवार को मंगमपेट से मणुगुरु के लिए बाइक पर अपने दो बच्चों को लेकर रवाना हुआ था।

इसी दौरान चिक्कुडुगुंटा गांव के पास खोयले से भरी लॉरी (एपी24टीए0099) ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अंबोजु कृष्णा और दोनों बच्चे- अंबोजु जाहनवी (10) और अंबोजु अमल प्रीतम (7) लॉरी के पइये के नीचे गिर गये।

हादसे में डॉक्टर और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय एएसआई नागेश्वर राव और सीआई भानु प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X