हैदराबाद: भारत के रक्षा उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों के लिए 9 जून को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मिधानि ने राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसरण में आयोजित किया था जो तीन सत्रों में संचालित हुई।
कार्यशाला के आरंभ में डॉ. बी. बालाजी, प्रबंधक (हिंदी अनुभाग एवं निगम संचार), मिधानि ने कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत किया और हिंदी कार्यशाला के आयोजन की अनिवार्यता तथा उद्देश्य को करते हुए कार्यशाला के सत्रों का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में राजभाषा नीति, राजभाषा कार्यान्वयन में कंप्यूटर की भूमिका, कंप्यूटर पर हिंदी टंकण के बेसिक टिप्स सहित प्रशासनिक शब्दावली जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे। उन्होंने प्रथम सत्र में कंप्यूटर पर हिंदी टंकण के बेसिक टिप्स विषय पर व्याख्यान दिया।

यह भी पढ़ें-
दूसरा सत्र का विषय कार्यालयीन कामकाज में प्रयुक्त प्रशासनिक शब्दावली था। इस विषय पर हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक (से.नि.) मु. कमालुद्दीन ने रोचक व्याख्यान दिया। विभिन्न प्रशासनिक शब्दावली के निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशासनिक शब्दों की उत्पत्ति की जानकारी देते हुए उसके अनुप्रोयग के विभिन्न संदर्भों से परिचित कराया। साथ ही, प्रशासनिक शब्दावली के प्रयोग का अभ्यास भी कराया।

तृतीय सत्र में आईआरडीएआई के हिंदी अधिकारी रवि रंजन ने “कार्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन क्यों और कैसे?” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान के दौरान राजभाषा नीति से संबंधित राजभाषा अधिनियम, 1963 की धाराओं व राजभाषा नियम 1976 के अंतर्गत बने नियमों के संबंध में सारगर्भित चर्चा की। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने रेखांकित किया कि भारत सरकार के कार्यालयों में राजभाषा के कार्यान्वयन का दायित्व उन सभी कर्मचारियों पर है विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं।

उन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से राजभाषा कार्यान्वयन में कर्मचारियों की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारी के सहयोग के बिना राजभाषा कार्यान्वयन सुचारु रूप से नहीं हो सकता है। इसीलिए राजभाषा कार्यान्वयन में कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका की अपेक्षा की जाती है। रवि रंजन ने कर्मचारी को अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला के सफल आयोजन में हिंदी विभाग की श्रीमती डी. वी. रत्नाकुमारी, कनिष्ठ कार्यपालक (एनयूएस), विकास कुमार आज़ाद और डाक अनुभाग के कर्मी श्री जयपाल का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यशाला का समापन प्रतिभागियों द्वारा राजभाषा में कार्य करने हेतु शपथ से हुआ।
MIDHANI conducted Hindi Workshop for its employees
Hyderabad : A one-day Hindi Workshop was organized on 9th June at Mishra Dhatu Nigam Limited (MIDHANI), Hyderabad—a defence PSU under the Ministry of Defence—under the aegis of the Official Language Implementation Committee. The workshop was held in accordance with the guidelines issued by the Department of Official Language, Ministry of Home Affairs, Government of India, and was conducted in three sessions.

The workshop commenced with a welcome address by Dr. B. Balaji, Manager (Hindi Section & Corporate Communication), MIDHANI. He introduced the participants to the structure and objectives of the workshop, emphasizing the significance of promoting Hindi in official work. He informed that the workshop would include lectures on various topics such as the Official Language Policy, the role of computers in language implementation, basic Hindi typing techniques, and administrative terminology. Dr. Balaji also conducted the first session himself, delivering a lecture on “Basic Tips for Hindi Typing on Computers.
The second session focused on “Administrative Terminology Used in Office Work. The speaker for this session was Shri Kamaluddin, Assistant Director (Retd.), Hindi Teaching Scheme, Department of Official Language, Ministry of Home Affairs. He delivered an engaging and insightful lecture, explaining the origin, structure, and contextual use of various administrative terms. Participants were also given hands-on practice using these terms in practical situations.

The third and final session featured a lecture by Shri Ravi Ranjan, Hindi Officer, IRDAI, on the topic “Why and How to Implement Official Language Hindi in Offices?” He provided an in- depth overview of relevant provisions of the Official Language Act, 1963, and the Official Language Rules, 1976. He emphasized that all employees who sign official documents play a key role in implementing the official language. Ranjan explained the responsibilities of employees in this regard in an interactive manner, stressing the need for their active participation for successful language implementation. He also elaborated on the goals of the Official Language policy.
The workshop was successfully conducted with the active support of Smt. D.V. Ratnakumari, Junior Executive (NUS), Shri Vikas Kumar Azad, Jr. Hindi Translator from the Hindi Department, and Shri Jaipal from the DAK Section. The event concluded with the participants taking a pledge to promote and use the official language Hindi in their daily work.
