हिंदी दिवस का भव्य आयोजन, विनयवीर स्मारक पुरस्कार से प्रो. ऋृषभदेव शर्मा सम्मानित, आपको भी मिले हैं ये अवार्ड, ये रहे मुख्य अतिथि और अन्य वक्ता (फोटो)

हैदराबाद: 14 सितंबर को आयोजित होने वाले हिंदी दिवस के अवसर पर हैदराबाद प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में टीपीसीसी अध्यक्ष और एमएलसी महेश कुमार गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सरकारी सलाहकार हनुमंतराव, एसएआईसीआई सचिव सचिन सावंत, किसान आयोग अध्यक्ष कोदंड रेड्डी आदि ने भाग लिया और संबोधित किया।

इस अवसर पर महेश कुमार गौड़ ने कहा कि “देश की भाषाओं में तेलुगु सबसे अच्छी है।” उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। हर भाषा का विशेष महत्व, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है और धर्मनिरपेक्ष देश में सभी भाषाओं का समान रूप से सम्मान करने की आवश्यकता है।

Also Read-

गौड़ ने आगे कहा कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाना परंपरा के रूप में चला आ रहा है। हिंदी के साथ देश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तेलंगाना राज्य में तेलुगु के साथ उर्दू भाषा को भी उचित प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसा महेश कुमार गौड़ ने स्पष्ट किया कि राज्य में भाषाओं के विकास, संरक्षण के लिए लिंग्विस्टिक डिपार्टमेंट को और विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाषाएं लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाने के साथ भारत की विविधता को दर्शाती हैं।

इसी तरह सैकड़ों वर्षों से गुजरात और राजस्थान क्षेत्रों के लोग इस क्षेत्र से घनिष्ठ संबंध रखते हैं। वे यहां के सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक जीवन में भागीदार के रूप में बने हुए हैं। महेश कुमार गौड़ ने यह भी कहा कि विभिन्न भाषाएं एवं विभिन्न संस्कृतियां भारत की ताकत हैं सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए भाषाई विविधता को बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

विनयवीर स्मारक पुरस्कार से प्रो ऋृषभदेव शर्मा और ये साहित्यकार भी सम्मानित

इस अवसर पर विनयवीर स्मारक पुरस्कार से प्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर ऋृषभदव शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सदाशिव शर्मा स्मारक पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार डॉ देवकुमार पुखराज और विद्यारण्य हरिबेल्के स्मारक पुरस्कार पत्रकार मनोजर कोसंदर को प्रदान किया गया।

साथ ही लेखक और साहित्यकार डॉ बी. बालाजी, सरिता सुराणा, सुहास भटनागर, देवा प्रसाद मयला, सरदार दर्शन सिंह, श्रीमती वर्षा शर्मा और अन्य को भी हिंदी भाषा के प्रति की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

2 thoughts on “हिंदी दिवस का भव्य आयोजन, विनयवीर स्मारक पुरस्कार से प्रो. ऋृषभदेव शर्मा सम्मानित, आपको भी मिले हैं ये अवार्ड, ये रहे मुख्य अतिथि और अन्य वक्ता (फोटो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X