अमेरिका में हेलिकॉप्टर क्रैश, सीमेंस कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ अगस्टिन एस्कोबार व परिवार की मौत

हैदराबाद : अमेरिका के मैनहट्टन में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गुरुवार को यह हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई है। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने अब तक मरने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर में स्पेन में सीमेंस कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे।

मीडिया में प्रसारितक और प्रकाशित खबरों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का नाम एक बेल 206एल-4 लॉन्गरेंजर IV था। यह हेलीकॉप्टर टूरिस्टों को शहर का हवाई दर्शन कराने के लिए लेकर आया था। यात्रियों को लेकर लोअर मैनहट्टन से उड़ा था। इसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर चक्कर लगाया और फिर हडसन नदी के किनारे उत्तर की ओर जॉर्ज वाशिंगटन ब्रिज की तरफ गया। इसके बाद यह दक्षिण की ओर मुड़ा और न्यू जर्सी के पास नदी में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग (एनवाईपीडी), तटरक्षक बल और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि, कोई भी जीवित नहीं बच सका। एनवाईपीडी ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा, ‘हडसन नदी में वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण आसपास के इलाकों में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और ट्रैफिक में देरी हो सकती है।’

हादसे के समय आसमान में बादल छाया हुआ था। हवा की 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। दृश्यता ठीक ठाक थी, लेकिन उस इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने हादसे की पुष्टि की है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस घटना की जांच का नेतृत्व कर रहा है। जांच में हादसे के कारणों, जैसे तकनीकी खराबी, मौसम की भूमिका या पायलट की गलती, का पता लगाया जाएगा।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ब्रूस वॉल ने बताया कि उसने हेलिकॉप्टर को हवा में टूटते हुए देखा। हेलीकॉप्टर के गिरते समय प्रोपेलर बिना हेलीकॉप्टर के घूम रहा था। अन्य प्रत्यक्षदर्शी डैनी होरबियाक अपने जर्सी सिटी स्थित घर पर थीं, जब उन्होंने तेज आवाज सुनी। खिड़की से बाहर देखा तो हेलिकॉप्टर कई टुकड़ों में नदी में जा गिरा। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी लेस्ली कैमाचो ने बताया कि हेलिकॉप्टर अनियंत्रित रूप से घूम रहा था और धुआं निकल रहा था और फिर वह पानी में जा गिरा। (एजेंसियां)

న్యూయార్క్ లోకూలిన హెలికాప్టర్, సిమెన్స్ సీఈవో అగస్టిన్ ఎస్కోబార్, అతని భార్య, వారి ముగ్గురు పిల్లల మృతి

హైదరాబాద్ : న్యూయార్క్ నగరంలో ఘోర ప్రమాదం చోటు చేసుకుంది. నగరంలోని హడ్సన్ నదిలో హెలికాప్టర్ కూలింది. గింగిరాలు తిరుగుతూ హెలికాప్టర్ నదిలో కూలిన వీడియో నెట్టింట వైరల్ అవుతోంది. ఈ ఘటనకు సంబంధించి పూర్తి వివరాలిలా ఉన్నాయి… న్యూయార్క్ కాలమాన ప్రకారం గురువారం ( ఏప్రిల్ 10 )మధ్యాహ్నం 3:17 గంటల సమయంలో హడ్సన్ నదిలో హెలికాప్టర్ కూలిపోయింది. ఈ ఘటనలో హెలికాప్టర్ పైలట్ సహా ఒకే కుటుంబానికి చెందిన ఆరుగురు మృతి చెందినట్లు తెలుస్తోంది.  

ఈ ప్రమాదంలో మృతి చెందినవారిలో ముగ్గురు చిన్నారులు ఉండగా… మృతులు స్పెయిన్‌లోని సిమెన్స్ సీఈవో అగస్టిన్ ఎస్కోబార్, అతని భార్య, వారి ముగ్గురు పిల్లలుగా గుర్తించారు అధికారులు. హెలికాప్టర్ న్యూయార్క్ డౌన్‌టౌన్ మాన్‌హట్టన్ హెలిపోర్ట్ నుండి బయలుదేరినట్టు తెలిపారు అధికారులు.

ప్రమాదం జరిగిన వెంటనే ఘటనాస్థలికి చేరుకొని సహాయక చర్యలు చేపట్టాయి సహాయక బృందాలు. బోట్ల సాయంతో సహాయక చర్యలు చేపట్టింది అగ్నిమాపక సిబ్బంది. హెలికాప్టర్ తలకిందులుగా పడి.. పూర్తిగా నీటిలో కూరుకుపోయినట్లు తెలిపారు అధికారులు. గాల్లో ఉండగానే హెలికాప్టర్‌లోని ఒక భాగం విరిగిపోయిందని ప్రత్యక్ష సాక్షులు చెబుతున్నారు.

హెలికాప్టర్ నుంచి రోటర్ బ్లేడ్ విడిపోయిందని ప్రత్యక్ష సాక్షులు చెబుతున్నారు. సోషల్ మీడియాలో వైరల్ అవుతోన్న వీడియోల్లో  విమానం భాగాలు విరిగిపోవడం, అది నీటిలో కూలిడిపోవడం స్పష్టంగా కనిపిస్తోంది.ఈ ప్రమాదం కారణంగా వెస్ట్ సైడ్ హైవే, స్ప్రింగ్ స్ట్రీట్ ప్రాంతాల్లో భారీగా ట్రాఫిక్ జామ్ ఏర్పడింది. ఘటనకు సంబందించిన వీడియోలు సోషల్ మీడియాలో వైరల్ అవుతున్నాయి. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar