बिहार महिला शक्ति की हरियाली तीज मिलन में थिड़के महिलाओं के कदम और ये भी रहे खास आकर्षण…

हैदराबाद : बिहार एसोसिएशन हैदराबाद की इकाई बिहार महिला शक्ति का हरियाली तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हनीबर्ग रिसोर्ट, मेडचल में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति देते हुए महिला शक्ति की महासचिव डॉ आशा मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं शामिल हुईं। तीज व्रत अखंड सुहाग का प्रतीक है जो महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने के लिए करती हैं। महिलाएं लाल रंग के पोशाक में सज धज कर कार्यक्रम स्थल पधारीं और शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने हुए तीज का उत्सव मनाया।

महिला शक्ति की अध्यक्ष रेखा सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य विनीता राय के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। एक ओर जहाँ अंताक्षरी के बोलों ने सभी को गुनगुनाने पर मजबूर किया वहीं देशी लोकगीतों के धुन पर महिलाओं के कदम थिड़के। अंशु चौधरी के मनोरंजक और प्रयोगात्मक तंबोला का आनंद सभी ने उठाया। नीजू सिंह ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ करवाई जिसके विजेता निश्चय, अयान, अरुणा और देवांशी रहे। महिलाओं के खेलों की विजेता अंशु चौधरी और कोमल सिंह रहीं। विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार दिए गए जिसके प्रायोजक डॉ आशा मिश्र रहीं।

यह भी पढ़ें-

मध्यान्ह भोजन के उपरांत सभी ने रिसॉर्ट भ्रमण किया और रिसॉर्ट प्रदत्त सुविधाओं का आनंद लिया। अनीता सिंह, रेखा सिंह और पिंकी सिंह के सौजन्य से सभी महिलाओं को सुहाग चिह्न भेंट किए गए। हर्ष-उल्लास के रंगों से सराबोर माहौल में सायं चाय नास्ते के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस समारोह में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त पूजा मिश्रा, कविता त्यागी, अमिता, सुनीता यादव, हेमा यादव, नीलम सिंह, राधिका झा, उषा पांडे, निभा सिंह, विनीता राय, अनीता सिंह, अर्चना पांडे, मनीषा, कंचन, नीता राय, पूनम सिंह, अनामिका झा, प्रेमशीला सिंह, सुमन पांडे, मोती मिश्रा, तनु सिंह, रितिका सिंह, रेयांश, देवांशी, आराध्या आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया और इसे सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X