हैदराबाद: गौरतलब है कि शहर में पूर्व IPS की पत्नी हत्या मामला से हड़कंप मच गया था। इस हत्या मामले में अहम मोड़ आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी नेपाली नौकरानी कल्पना समेत चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 26 अक्टूबर को मीडिया सम्मेलन में सीपी सज्जनार ने अहम टिप्पणियां कीं।
सज्जनार ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य कमिश्नरेट में हुए अपराधों पर जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद में रह रहे नेपालियों पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के जरिए जांच की। मुंबई, पुणे जैसे इलाकों में तलाशी ली। विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जांच की। आरोपी कल्पना के साथ तीन और- गणेश, चंदर और गणेश बाद्रू को गिरफ्तार किया। दो और आरोपियों की तलाश जारी हैं।

लूट
पुलिस ने बताया कि जुबली हिल्स प्रशासन् नगर में 8 मई आधी रात को पूर्व IPS की पत्नी तनुजा रंजन की बेरहमी से हत्या की गई। घर में नौकरानी के तौर पर काम कर रही कल्पना के साथ मिलकर गिरोह के सदस्यों ने साजिश रची। तनुजा रंजन के हाथ बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सांस न आने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद 225 ग्राम सोने के गहने और अन्य कीमती सामानों की लूट की। मालकिन के घर में कीमती सामानों की जानकारी नौकरानी कल्पना ने अपने गिरोह तक पहुंचाई। पुलिस ने बताया कि मालकिन बेंगलुरु गई है यह बात गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाई।
Also Read-
पुणे में हत्या की योजना
इसी क्रम में कल्पना ने पुणे में गिरोह के साथ बैठक कर हत्या और लूट की पक्की योजना बनाई। दो टीमों में बंटकर हत्या और लूट को अंजाम दिया। कल्पना ने तनुजा रंजन की हत्या के बाद नामपल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर गिरोह के सदस्यों से मुलाकात की। वरंगल की तरफ जाकर सुनसान इलाके में लूट के माल को नौ हिस्सों में बांट लिया और पुलिस से बचने के लिए तीन टीमों में बंटकर नेपाल भाग गए।

आरोपियों के लिए पांच महीने तलाश
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के लिए पांच महीने तक विशेष जांच टीम के साथ तलाश जारी रखी। बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, सूरत, पटना, दिल्ली समेत कई इलाकों में तलाशी ली। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों में भी विशेष टीमों के साथ निगरानी रखी। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डेटा के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर जांच की।
नामपल्ली रेलवे स्टेशन के पास आरोपी गिरफ्तार
सज्जनार ने बताया कि 22 मई को सुनील बहादुर परिहार और लूट का माल लेने वाले दिलीप बहादुर मिजार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 26 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गये। 26 अक्टूबर को नामपल्ली रेलवे स्टेशन के पास चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। हाल ही में पकड़े गए आरोपियों से 51,130 रुपये नकद और अन्य सबूत जब्त किए।
