हिंदीभाषा डॉट कॉम: ‘हिन्दी संग हम’ पर प्रथम विजेता बने डॉ अरविन्द जैन एवं डॉ राम कुमार झा ‘निकुंज’

इंदौर (मध्य प्रदेश): हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार की ओर से सितम्बर माह में 73वीं स्पर्धा आयोजित की गई। विषय था- ‘हिन्दी संग हम’। इसमें डॉ अरविन्द जैन ने गद्य और डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’ ने पद्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विजेताओं के नाम जारी करते हुए मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने गद्य में डॉ जैन (मप्र) के आलेख ‘राष्ट्रभाषा बिना देश नहीं गतिमान’ को प्रथम और ललित गर्ग (दिल्ली) के ‘हिन्दी भारत के मस्तिष्क का तिलक’ को द्वितीय स्थान दिया है। इसी वर्ग में तृतीय स्थान ‘हिन्दी के संग’ हेतु दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’ (पश्चिम बंगाल) ने पाया है।

मंच की संयोजक प्रो डॉ सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ एम एल गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ अशोक (बिहार), परामर्शदाता डॉ पुनीत द्विवेदी (मप्र), विशिष्ट सहयोगी एच एस चाहिल एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ (छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्रीमती जैन ने बताया कि एक राष्ट्रीय कीर्तिमान, 1.52 करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं 9 सम्मान प्राप्त मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में पद्य वर्ग में रचना ‘हिन्दी और स्वाभिमान’ पर प्रथम जीत डॉ. झा ‘निकुंज’ (दिल्ली) ने पाई है। ऐसे ही ‘करो सार्थक’ के लिए डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’ (महाराष्ट्र) को दूसरा और डॉ. एन.के. सेठी ‘नवल’ (राजस्थान) की रचना ‘हिन्दी भारत का मान’ को तृतीय विजेता घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X