कादंबिनी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ अहिल्या मिश्र का निधन, हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर

हैदराबाद : कादंबिनी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष और हिंदी साहित्य जगत में दक्षिण भारत का नाम रोशन करने वाली डॉ अहिल्या मिश्र (77) अब हमारे बीच नहीं रही है। कार्यकारी अध्यक्ष मीना मुथा ने एक वीडियो संदेश में यह दुखद समाचार प्रेषित किया है।

मीना मुथा ने संदेश में कहा, “सभी साहित्य सृजनकारों को दुखद समाचार दे रहे है कि हमारी कादंबिनी क्लब की संस्थापिका डॉ अहिल्या मिश्र जिनको हम दीदी कहकर पुकारा करते थे आज हमारा साथ छोड़कर चली गई है।”

इस गोष्टी में डॉ अहिल्या मिश्र

डॉ अहिल्या जी के निधन का समाचार हिंदी साहित्य जगत में एक दावानल की तरह फैल गया। उनको चाहने और जानने वाले सभी साहित्यकार, लेखक और कवि के आंखें नम हो गई। ऐसी महान हस्ती के साथ बिताये गये दिनों को याद करते हुए वे शोक संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X