दादाजी योगा ग्रुप: धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, योगाचार्य रतनलाल जाजू ने फहराया तिरंगा

हैदराबाद : दादाजी योगा ग्रुप द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस को कुतबीगुड़ा स्थित किसना ग्रैंडुअर में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठतम योगाचार्य 102 वर्षीय रतनलाल जाजू के नेतृत्व में मनाया गया।

योगाचार्य रतनलाल जाजू ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत को गाया। जाजू ने अपने हैदराबाद शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने अनुभवों को साझा किया और बलिदानों पर श्रद्धांजली अर्पित की। इस कार्यक्रम में रतनलाल जाजू के साथ योग शिक्षक श्याम मोदानी उपस्थित रहे है।

उपस्थित रहने वाले साधकों तथा आशीर्वाद पाने वालों में- रूप किरण और परिवार, प्रतिभा मालपानी, चित्रा, लीला मोदानी, सरोज, भारती, प्रदीप जाजू, प्रेमलता मोदानी, श्रीमती व श्री पाण्डे, हिमांगी और अन्य शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादाजी से प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि योग कक्षाएं प्रतिदिन आम लोगों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X