हैदराबाद : पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर बरपा रहा है। तेलंगाना में भी कोविड के बड़े पैमाने पर मामले सामने आ रहे हैं। खासकर बड़े-बड़े अस्पतालों में कोरोना एक भूखे शेर की तरह पंजा फेंक रहा है। इसी क्रम में वरंगल एमजीएम अस्पताल में कोरोना ने हड़कंप मचा दिया है।
अस्पताल के अधीक्षक श्रीनिवास राव सहित 69 कर्मचारी सकारात्मक पाये गये। इसके चलते अन्य कर्मचारी कोरोना टेस्टिंग करवा रहे हैं। इसके चलते अस्पताल आने वाले रोगी और कर्मचारियों में भय व्याप्त हैं।
इसी क्रम में हैदराबाद के गांधी अस्पताल में कार्यरत 120 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इसी तरह एर्रागड्डा मानसिक अस्पताल में 66 लोग कोरोना से प्रभावित हो गये हैं। इनमें 57 रोगी और 9 कर्मचारी हैं।
दूसरी ओर तेलंगाना में 24 घंटे में 2,447 मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें जीएचएमसी में सबसे अधिक मामले दर्ज हो गये हैं। यहां पर 1.112 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं।
