बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन, बोले- “मैं बहुत दर्द में हूं”

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का मुंबई में निधन हो गया है। अक्षय ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट पोस्ट में दी है।

अभिनेता ने लिखा कि मां मेरी सब कुछ थी। आज मैं बहुत दर्द में हूं। आज सुबह मेरी मां का निधन हो गया। इस दुनिया को छोड़कर मेरी मां अब मेरे पापा के पास चली गई हैं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिन पहले ही लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई लौट आये। मां को आईसीयू में भर्ती किया गया था।

अक्षय कुमार ने परिवार में चल रहे इस मुश्किल वक्त को लेकर भी बात की। उन्होंने ट्वीट पोस्ट में लिखा कि उनके परिवार को इस समय दुआओं की जरूरत है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X