लोकसभा चुनाव: मलकाजगिरी निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा के नेता मुरलीधर राव ने किया फोकस

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव ने चैतन्यपुरी के जैन में दर्शन किये। इसके बाद राव ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज किया।

मुरलीधर राव ने उत्तर भारतीय समुदायों के सदस्यों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान 2024 में होने वाले चुनाव के संदर्भ भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने के आग्रह किया। अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना है। यह तभी संभव है जब 2024 साल के चुनाव में हर हाल में भाजपा को भारी मतों से विजयी करना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने उत्तर भारतीय समुदायों से भाजपा को अपना समर्थन देने का आह्वान किया।

इस चर्चा में पार्षद नरसिम्हा गुप्ता, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सतीश कुमार जाजू, नवनीत सिंह, आनंद बोहरा, गौरव शाह, गिरीश शाह, अनिल संघी, जितेंद्र बाफना, जितेंद्र मुनोत, प्रदीप जाजू, श्याम सोमानी, हनुमान सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, घनश्याम बजाज, खेमचंद दायमा, बृजगोपाल अट्टल, हरि अट्टल, रमेश दायमा, अशोक और स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने आश्वासन दिया मुरलीधर राव के निर्देश का पालन करेंगे और भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी मतों सो विजयी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X