नागपुर में संत गाडगे महाराज और छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती भव्य रूप से आयोजित

नागपुर : श्री संत गाडगे बाबा भजन मंडली और श्री संत गाडगे बाबा स्वच्छता समिती के नेतृत्व में संत गाडगे महाराज और छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती भव्य रूप से मनाई गई।

अमरनगर हिंगणा रोड नागपुर में आयोजित गाडगे बाबा और छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के ऊपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान किया गया।

इसके बाद संत गाडगे बाबा और छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शाम को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री संत गाडगेबाबा भजन मंडल अमरनगर हिंगणा रोड नागपुर के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X