हैदराबाद : पाकिस्तान की टीम एशिया कप-2025 के सुपर-4 पहुंच गई है। आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत यूएई से थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने 41 रनों की जीता लिया। 20 सितंबर से एशिया कप 2025 के सुपर राउंड की शुरुआत होने वाली है।

एशिया कप-205 की 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमों को सुपर-4 में जगह मिलेगी। वहां सभी चार टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। भारतीय टीम सुपर-4 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर रात 8 बजे इस मैच की शुरुआत होगी। यह सुपर-4 में पाकिस्तान का भी पहला ही मैच होगा।
Also Read-

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भी मुकाबला हुआ था। ग्रुप ए में रहने की वजह से दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। दुबई में खेले गए उस मुकाबले को भारत ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया था। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए सिर्फ 127 रन बनाए। उनके बल्लेबाजों के पास भारत की स्पिन गेंदबाजी का कोई जवाब ही नहीं था। भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

एशिया कप-2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच में भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है। सुपर-4 में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल होगा। अभी तक ग्रुप बी से सुपर-4 में जगह बनाने वाली टीमों का नाम पक्का नहीं हुआ है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका में से कोई दो अगले राउंड में पहुंच सकती है। भारतीय टीम सुपर-4 के अपने दो अन्य मुकाबले 24 और 26 सितंबर को खेलेगी। (एजेंसियां)
