आर्य समाज सुल्तान बाजार में श्रावणी पर वेद प्रचार सप्ताह धूमधाम जारी, ऐसी है कार्यक्रम की रूप रेखा

हैदराबाद : आर्य समाज, महर्षि दयानंद मार्ग, सुल्तान बाजार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी पर वेद प्रचार सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आचार्या धर्मवती वेदरत्न के ब्रह्मत्व सान्निध्य में यजुर्वेद परायण महायज्ञ कार्यक्रम प्रातः 7 बजे 8 बजे तक हुआ।

सोनीपत हरियाणा से पधारी कुमारी तन्नू आर्या के मधुर भजन हुए, जिसमें उनके पिताश्री जगदीश आर्य तथा बलबीर आर्य ने उनका साथ दिया। इनके अलावा बदायूं उत्तर प्रदेश से गुरुकुल के आचार्य स्वामी विजयदेव नैष्टिक के सारगर्भित प्रवचन हुए।

श्रावणी सप्ताह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातःकाल 7 से 9 और सायंकाल 5 से 8.30 बजे तक अगले रविवार तक जारी रहेंगे। सभी आर्य सज्जनों से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि आप सभी परिवार और मित्रों सहित इस कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाए। साथ ही जो कोई सज्जन यज्ञ में बैठने के इच्छुक हैं तो वे अपना नाम आदि कार्यालय में पंजीकृत करवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X