हैदराबाद: फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा (RGV) को सिनेमा टिकट दरों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आंध्र प्रदेश के सिनेमाटोग्राफी मंत्री पेर्नी नानी का बुलावा आया है। वर्मा को इस महीने की 10 तारीख को दोपहर को अमरावती में सचिवालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया। आरजीवी ने ट्वीट पोस्ट में कहा, “मंत्री पेर्नी नानी से मुझे बुलावा आया है। सिनेमा टिकटों के मुद्दे पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुझे यह अवसर देने के लिए मंत्री जी का धन्यवाद।”
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में टिकट के दाम कम किये जाने पर वर्मा ने जगन सरकार और मंत्री के रवैये की जमकर आलोचना की थी। साथ ही दस सवालों का जवाब देने के लिए एक वीडियो जारी किया था।
साथ ही चुनौती दी कि वह कभी भी, कहीं पर भी सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। सरकार के साथ टकराव करना उनका इरादा नहीं है। अगर मौका दिया जाता है तो सरकार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।
इसका जवाब देते हुए मंत्री पेर्नी नानी ने वर्मा के नाम ट्वीट किया, ”जल्द ही मिलते हैं।” इसी संदर्भ में रामगोपाल वर्मा से चर्चा करने के लिए मंत्री ने समय दिया है। फिल्म टिकट दरों की तीखी आलोचना करने वाले वर्मा के साथ मंत्री वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया जाना इस समय सर्वत्र चर्चा का विषय बना है।
https://twitter.com/RGVzoomin/status/1479474521820176385?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1479474521820176385%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.v6velugu.com%2Fap-minister-perni-nani-invited-rgv-to-discuss-on-movie-ticket-issue

