स्वामी विवेकानंद परिव्राजक जी का अमृत प्रवचन, करेंगे आपके इन शंकाओं का समाधान, इसीलिए पढ़िए खबर

हैदराबाद : आर्य समाज हैदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद परिव्राजक जी (निर्देशक,दर्शन योग महाविद्यालय,रोझड,गुजरात) का अमृत प्रवचन 27 से 31 जनवरी तक हैदराबाद नगर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है। आज यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धर्मतेजा ने बताया कि स्वामी जी आध्यात्मिक विषयों,पर्सनालिटी डेवलपमेंट और लाइफ स्किल्स पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

धर्मतेजा ने आगे बताया स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों के बाद, वे भक्तों के शंकाओं का समाधान भी करेंगे। इस दौरान भक्त आध्यात्मिक और जीवन से जुड़े अनेक विषयों पर अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं। पांच दिनों तक स्वामी जी सुबह चाकली ऐलम्मा महिला यूनिवर्सिटी, बोडुप्पल कम्युनिटी हॉल, विवेक वर्धिनी महाविद्यालय, जामबाग और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन उस्मानिया विश्वविद्यालय कैंपस में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और लाइफ स्किल्स पर भाषण देंगे।

यह भी पढ़ें-

शाम को स्वामीजी आर्य समाज सीताफल मंडी, रवींद्र नगर, हब्सीगुडा कम्युनिटी हॉल, नागोले साईनगर कम्युनिटी हॉल में ईश्वरोपासना, मेडिटेशन, इसे कैसे करें? दुखों के कारण, उनसे बचाव, पारिवारिक रिश्ते, कर्मफल, पुनर्जन्म आदि अनेक रहस्यवादी जैसे आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इच्छुक महानुभाव इन उपदेशों से लाभान्वित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X