हैदराबाद : हास्य अभिनेता राजपाल यादव पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में हैं। 17 फरवरी को एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए हैं। बाहर आते ही भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी को होने वाली है। इसी बीच, शादी समारोह से अभिनता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह धोती कुर्ता पहने सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत पर रिहा हुए हैं। ऐसे में तिहाड़ जेल से रिहा होते ही वे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी के मेहंदी समारोह में डांस करते नजर आए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव सफेद धोती कुर्ता में थिरकते नजर आ रहे हैं। वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर के गाने तेरी चुनरिया पर अपनी पत्नी संग डांस कर रहे हैं। उन दोनों के अलावा फैमिली के अन्य मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। ये सब उनके साथ डांस कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है।
संबंधित खबर-
आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम की गुजारिश की। एक्टर ने कहा, “उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे भूमिकाओं की जरूरत है। जिन हस्तियों ने मेरी मदद की है। मेरा साथ दिया है। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए पैसा उनकी मजीं से हो सकता है। जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करने लिए राज़ी हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। (एजेंसियां)
బాలీవుడ్ నటుడు రాజ్పాల్ యాదవ్కు బెయిల్ మంజూరు
హైదరాబాద్ : చెక్ బౌన్స్ కేసులో శిక్ష అనుభవిస్తున్న బాలీవుడ్ నటుడు రాజ్పాల్ యాదవ్కు ఢిల్లీ హైకోర్టులో ఊరట లభించింది. ఫిర్యాదుదారునికి రూ.1.5 కోట్లు చెల్లించడంతో కోర్టు ఆయనకు విధించిన శిక్షను నిలిపివేసింది. తాత్కాలిక చేసింది. రాజ్పాల్ యాదవ్ తన పాస్పోర్టును కోర్టుకు అప్పగించాలని, ముందస్తు అనుమతి లేకుండా దేశం దాటి వెళ్లకూడదని ఆదేశించింది. మార్చి 18న జరిగే విచారణకు భౌతికంగా లేదా వర్చువల్ పద్ధతిలో హాజరు కావాలని ఆదేశించింది.
బెయిల్ రావడంతో ఆయన మంగళవారం బయటకు వచ్చారు. జైలు బయట విలేకర్లతో మాట్లాడారు. ‘‘నేను 2027నాటికి బాలీవుడ్లో అడుగుపెట్టి 30 ఏండ్లు పూర్తవుతాయి. ప్రతి ఒక్కరూ నాకు అండగా నిలిచారు. అందుకే 200 నుంచి 250 సినిమాల్లో నేను నటించా. నేను హైకోర్టు ఆదేశాలను ఎల్లప్పుడూ పాటించా. భవిష్యత్తులోనూ పాటిస్తా. అవసరమైనప్పుడు
అందుబాటులో ఉంటా. నాపై వచ్చిన ఆరోపణలకు పూర్తి పారదర్శకతతో సమాధానం చెప్పడానికి నేను సిద్ధం” అని చెప్పారు. (ఏజెన్సీలు)
