10 जनवरी को डॉ अहिल्या मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, आप सभी से भावांजलि व्यक्त करने की अपील

[नोट- दिवंगत डॉ अहिल्या मिश्र जी पर अब तक दो संस्मरण लेख- एन आर श्याम और डॉ सुपर्णा मुखर्जी के प्रकाशित हो चुके हैं। अहिल्या जी के बारे में जितना भी कहा जाये या लिखा जाये उतना कम ही है। फिर भी लेखकों की भावनाओं को सम्मान करते हुए ‘तेलंगाना समाचार’ अहिल्या जी के बारे में संस्मरण लेख आमंत्रित करता है। लेखकों से अनुरोध है कि वे अपनी रचनाएं- 9492925120 पर अपना फोटो या अहिल्या जी के साथ खींची गई तस्वीर भेज सकते हैं। प्राप्त लेखों को प्रकाशित किया जाएगा।]

हैदरााद : 10 जनवरी को डॉ अहिल्या मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कीमती सभागार रामकोट में दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा। यह श्रद्धांजलि सभा कादंबिनी क्लब हैदराबाद, साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति हैदराबाद एवं के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कादंबिनी क्लब क कार्यकारी अध्यक्ष मीना मुथा ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी साहित्यकारों, कवियों और लेखकों से निवेदन किया है कि समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान कर अपनी भावांजलि व्यक्त करें।

आपको बता दें कि कादंबिनी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष और हिंदी साहित्य जगत में दक्षिण भारत का नाम रोशन करने वाली डॉ अहिल्या मिश्र का 25 दिसंबर को सुबह निधन हो गया था। यह समाचार हिंदी साहित्य जगत में एक दावानल की तरह फैल गया। उनके चाहने और जानने वाले सभी साहित्यकार, लेखक और कवि के आंखें नम हो गई थी। इसके बाद दोपहर को जुबली हिल्स स्थित महाप्रस्थानम् में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X