हैदराबाद : हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री एस गैबुवली और अध्यक्ष प्रो चंद्रदेव ने महानगर के साहित्यकारों, लेखकों, कवियों और हिंदी भाषी प्रेमियों से 90वें वार्षिकोत्सव में में सम्मिलित हो कर सफल बनाने का आहवान किया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद स्थापना के 90वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 10 जून को प्रातः 10 बजे तक हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद, नामपल्ली में स्थित सभागृह में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन एवं बी सी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक और संचार, उद्योग एवं वाणिज्य और विधायी मामलों के मंत्री, डी श्रीधर बाबु, सम्माननिय अतिथि के रूप में निदेशक, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा, शिक्षा विभाग भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के प्रो सुनील बाबूराव कुलकर्णी उपस्थित होंगे।
इस अवसर पर हिन्दी भाषा के लिए विशेष कार्यकर्ता महानुभावों को “विशिष्ट हिन्दी सेवी पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय और कॉलेज स्तर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल आदि दिए जाएंगे। हिन्दी प्रेमी, प्राध्यापक-प्राध्यापिका, अध्यापक, प्रचारक, केन्द्र व्यवस्थापक एवं हिन्दी भाषी प्रेमियों से अनुरोध है किया है कि कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर सफल बनायें।
यह भी पढ़ें-
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजित बैठक में सभा के प्रधान मंत्री एस गैबुवली, अध्यक्ष प्रो चंद्रेव, परीक्षा मंत्री प्रो सुरेश पुरी, कोषाध्यक्ष एस गिरधर राव, विशेष अधिकार श्रुतिकान्त भारती, तेलंगाना हिन्दी प्रचार सभा के अध्यक्ष के रामचंदर, मंत्री ए के राजु, विवरण पत्रिका की सहयोगी संपादिका डॉ सुषमा देवी, मिलिन्द प्रकाशन की संचालिका श्रीमती विभा भारती, कार्यालय मंत्री के वेंकटेश्वर, रजिस्ट्रार नामदेव वाघमोडे, शिवलिंगम, माया पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
