हैदराबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबर, मेट्रो फेज-2 को केंद्र की हरी झंडी, पढ़ें कब और कहां तक होगा यह काम पूरा

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद शहरवासियों को केंद्र सरकार ने मीठी खबर दी है। लंबे समय से इंतजार किए जा रहे हैदराबाद मेट्रो रेल फेज-2 विस्तार प्रस्तावों को केंद्र ने आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दे दी है। कुल 24,269 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 76 किलोमीटर तक पांच नए कॉरिडोर में इस निर्माण कार्य को करने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

मेट्रो फेज-2 के काम को शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाले नागोल-एयरपोर्ट (एयरपोर्ट कॉरिडोर) मार्ग से पहले शुरू करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ये पांच कॉरिडोर उपलब्ध होने पर शहर में मुख्य परिवहन व्यवस्था बेहतर होने के साथ आईटी कॉरिडोर, पुराने शहर, आउटर की तरफ जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक की परेशानी से राहत मिलेगी और तेज सफर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें-

फेज-2 के पांच मुख्य कॉरिडोर

कॉरिडोर 1 (नागोल – एयरपोर्ट): 36.8 किलोमीटर। कॉरिडोर 2 (रायदुर्गम – कोकापेट): 11.6 किलोमीटर। कॉरिडोर 3 (एमजीबीएस – चांद्रायणगुट्टा): 7.5 किलोमीटर (पुराने शहर लाइन)। कॉरिडोर 4 (मियापुर – पाटनचेरु): 13.4 किलोमीटर। कॉरिडोर 5 (एलबीनगर – हयात नगर): 7.1 किलोमीटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar