हैदराबाद: गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह अचानक निधन होने की खबर सामने आई है। इस पृष्ठभूमि में पणजी पुलिस ने अहम फैसला लिया है। नाना की मौत को लेकर BNS एक्ट की धारा-194 के तहत असामान्य मौत मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 8 अक्टूबर सुबह 8:07 बजे मणिपाल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर से पणजी पुलिस स्टेशन को फोन के जरिए सूचना मिलने का FIR में जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मणिपाल अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से बात कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि उसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देकर, पणजी PS UD No.62/2026 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Also Read-
फिलहाल PSI नितिन नायक के नेतृत्व में नाना पाटेकर की मौत पर व्यापक जांच जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि नाना गोवा के साथ-साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट और लोखंडवाला इलाके में भी रहते हैं।
