हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यू-टर्न ले रही लॉरी से टकराने से प्राइवेट ट्रैवल्स बस पलट गई। इस घटना में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सोमवार (5 अक्टूबर) तड़के हुई इस सड़क दुर्घटना का विवरण इस प्रकार है… हैदराबाद से प्रोद्दुटूर जा रही वीरा कालेश्वरी ट्रैवल्स बस कर्नूल जिले के सोमयाजुलपल्ली के पास यू-टर्न ले रही लॉरी से टकराकर पलट गई।

इस दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पता चला है कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर को नींद आना ही हादसे का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिली है कि घटना के समय बस में 30 यात्री सवार थे।
यह भी पढ़ें-

इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस इस दुर्घटना पर मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

