हैदराबाद: दिल्ली में हुए भीषण भवन हादसे मृतकों की संख्या सात हो गई है। दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर भवन मालिकों को गिरफ्तार किया है। संपत्ति की मालकिन उर्मिला गुप्ता (75), उसके पति और भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त सार्जेंट हरिराम गुप्ता (81), उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया है।

हरिराम गुप्ता
प्राथमिक जांच के मुताबिक यह भवन उर्मिला गुप्ता के नाम पर रजिस्टर है, जबकि हरिराम गुप्ता और हार्डवेयर-पेंट का कारोबार चलाने वाले बेटे महेश गुप्ता संयुक्त रूप से इसके रखरखाव को देख रहे थे। अधिकारियों ने पाया कि भवन की दो मंजिलों के बिजली कनेक्शन भी हरिराम गुप्ता के नाम पर ही हैं।

इस हादसे में राहत संस्थाओं द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि मलबे से कुल 12 लोगों को निकाला गया जिनमें से सात की जान चली गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Also Read-
पुलिस ने बताया कि इस भवन में चल रहे पीदी के संचालकों के साथ ही कामों से जुड़े लेबर कॉन्ट्रैक्टरों की भूमिका पर भी गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल फरार लोगों के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उनकी संलिप्तता के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेंगे।
