हैदराबाद: तेलुगु राज्यों में विवाहेत्तर संबंधों के जाल में फंसकर जिंदगियां बर्बाद करने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। क्षणिक आवेश और आकर्षण के पीछे छिपे खतरे को न समझने से हरे-भरे परिवार टूट ही नहीं रहे है, बल्कि मौत के घाट उतारने वाली वारदातों का कारण बनते जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में विवाहेत्तर संबंध के चलते एक युवक को हंसियों से बेरहमी से हत्या किये जाने से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, पापमपेट गांव निवासी भरद्वाज का चंदना नाम की विवाहित महिला के साथ कुछ समय से विवाहेत्तर संबंध चल रहा था। हालांकि, हाल ही में इस बात का चंदना के पति श्रीहरि को पता चलने पर उसने पहले तो दोनों को चेतावनी दी। फिर भी दोनों का तरीका बदलकर ठीक से रहने की सलाह दी। लेकिन चंदना और प्रेमी भरद्वाज ने श्रीहरि की बात को अनसुना कर दिया। इससे गुस्से में आए पति श्रीहरि ने भरद्वाज को किसी भी तरह हत्या करने का फैसला कर लिया।

उसके बाद श्रीहरि ने दोस्तों के साथ मिलकर मर्डर का पक्का प्लान बनाया। इसके तहत पत्नी चंदना से भरद्वाज को फोन करके एकांत में बिताने की बात कहकर बुलवाया। चंदना की बातों पर भरोसा करके भरद्वाज पापमपेट के बाहरी इलाके में पहुंचा। वहां पहले से इंतजार कर रहे श्रीहरि, उसके दोस्तों ने भरद्वाज पर एक साथ हंसियों से बेरहमी से हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Also Read-
इस निर्मम हत्या की घटना पर मृतक भरद्वाज के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी। इस हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
