हैदराबाद: तेलंगाना में आपातकालीन स्थितियों में अब और भी तेज सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। इमरजेंसी सेवाओं के लिए Dial 100 नंबर की जगह अब ‘नेक्स्ट-जेनरेशन Dial 112’ नंबर इमरजेंसी सेवाएं संभालेगा। इसी के तहत तेलंगाना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) में Dial 112 सेंटर का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद ने बुधवार को किया। कार्यक्रम में होम डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शिखा गोयल, सिटी पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर DGP सी.वी. आनंद ने कहा कि टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग और इमरजेंसी सेवाओं की दिशा में तेलंगाना सरकार की ओर से उठाया गया ये नेक्स्ट-जेनरेशन Dial 112 प्लेटफॉर्म एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। आपात समय में पीड़ितों के लिए Dial 112 पहला सुरक्षा कवच बनकर काम करेगा। इस सिस्टम के जरिए हर कॉल को कितनी तेजी और प्रोफेशनल तरीके से हैंडल करते हैं, इसी पर पुलिस व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें-
खासियतें
तेलंगाना के 31 पुलिस यूनिट्स के तहत पेट्रोलिंग करने वाली 788 कारों और 1,072 बाइकों को डिजिटली कनेक्ट किया गया है।
घटना स्थल के सबसे नजदीक वाले वाहन को सिस्टम ऑटोमैटिक पहचान कर भेजेगा।
पुलिस, फायर, एंबुलेंस, महिला सुरक्षा, शिशु कल्याण, आपदा प्रबंधन जैसी सेवाएंकॉल फिल्टरिंग: गैरजरूरी, स्पैम, साइलेंट, चाइल्ड कॉल्स को शुरुआती स्तर पर ही फिल्टर करके असली इमरजेंसी कॉल्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
कॉल रूटिंग और डिस्पैच: कॉल की प्रकृति के आधार पर AI टेक्नोलॉजी के जरिए संबंधित रेस्पॉन्स टीम को भेजा जाएगा।
वॉइस-टू-टेक्स्ट: बोली गई बातचीत को ऑटोमैटिक टेक्स्ट में बदल देगा।
सटीक लोकेशन पहचान: गूगल मैप्स के जरिए अभी 94% कॉलर्स की लोकेशन सटीक रूप से पहचानी जा रही है।
ड्रोन टेक्नोलॉजी: पायलट प्रोजेक्ट के तहत हैदराबाद, साइबराबाद, मल्काजगिरि, फ्यूचर सिटी कमिश्नरेट्स में ड्रोन को एरियल फर्स्ट रेस्पॉन्डर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी में बदलाव की वजह से कॉल प्रोसेसिंग का समय काफी कम हुआ है।
कॉल टेकर का समय 100 सेकंड से घटकर 69 सेकंड, डिस्पैचर का समय 90 सेकंड से घटकर 64 सेकंड हो गया है।
कुल मिलाकर कॉल सेंटर प्रोसेसिंग समय 190 सेकंड से घटकर 133 सेकंड (लगभग 30% कमी) हो गया है।अभी का औसत रेस्पॉन्स टाइम – शहरी क्षेत्रों में 6 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट है।
तेलंगाना का औसत रेस्पॉन्स टाइम 10 मिनट 30 सेकंड है (राष्ट्रीय औसत 18 मिनट से कम)।
ये कॉल सेंटर 24×7 काम करता है। 164 प्रशिक्षित कर्मचारी काम कर रहे हैं। रोजाना लगभग 14 लाख कॉल IVR तक पहुंच रही हैं, जिनमें से 18,000 इमरजेंसी कॉल्स स्टाफ द्वारा रिसीव की जा रही हैं। रोजाना लगभग 7,500 घटनाओं के लिए फील्ड यूनिट्स भेजी जा रही हैं।
