टाइप-C चार्जिंग के साथ आ गया कीपैड मोबाइल, AI बैटरी भी, कीमत सिर्फ 949 रुपये!

चाइनीज फोन बनाने वाली कंपनी itel Mobile ने भारत में अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन को सिर्फ 949 रुपये में मार्केट में उतारा गया है। खास बात ये है कि ये एंट्री लेवल फीचर फोन USB टाइप-C चार्जिंग के साथ आ रहा है, जो आमतौर पर कीपैड मोबाइल्स में नहीं मिलता। इस मोबाइल का नाम itel ACE 3 HERA फीचर फोन है। किसी भी कंपनी के USB टाइप-C चार्जर से इस फोन को चार्ज किया जा सकता है। कहीं बाहर जाते समय अगर चार्जर भूल भी जाएं तो वहां आसानी से मिल जाने वाले C-टाइप चार्जर से चार्ज कर सकते हैं।

एक शब्द में कहें तो आप अपने स्मार्टफोन के लिए इस्तेमाल होने वाले वही केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1000mAh बैटरी, AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, ब्लूटूथ, वायरलेस FM और कई आकर्षक फीचर्स हैं। ACE 3 HERA फीचर मोबाइल नीले, बैंगनी और काले रंगों में उपलब्ध है। ये फोन बाहर मोबाइल शॉप्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। AI ऑप्टिमाइजेशन के साथ ज्यादा बैटरी लाइफ देने के लिए इस फीचर फोन को बनाया गया है। मोबाइल में चार्जिंग कम होने पर भी फोन इस्तेमाल कर सकें और चार्जिंग बच सके, इसके लिए इसमें सुपर बैटरी मोड भी दिया गया है। ब्लूटूथ, वायरलेस FM भी है।

Also Read-

वायरलेस ईयरफोन या स्पीकर से भी मोबाइल कनेक्ट किया जा सकता है। माइक्रो SD कार्ड लगाने पर 32GB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। इसमें King Talker नाम का वॉयस असिस्टेंट भी है। ये वॉयस असिस्टेंट अंग्रेजी और हिंदी दोनों को सपोर्ट करता है। नए-नए कीपैड मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए ये वॉयस असिस्टेंट काफी मददगार रहेगा। itel इस मोबाइल के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X