श्री संकट मोचन हनुमत धाम में विराजे बजरंगबली, 11 कुंडीय हनुमान महायज्ञ की पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने लिया पुण्य लाभ

पिहानी (हरदोई-उत्तर प्रदेश) : अमिरता बढ़ैया स्थित श्री संकट मोचन हनुमत धाम शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और सनातन आस्था का अद्भुत केंद्र बन गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के पावन वातावरण के बीच भगवान श्री हनुमान की छह फीट ऊंची नवीन प्रतिमा की स्थापना की गई। महायज्ञ का संचालन गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने किया। व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि सुनील सागर ने श्रीहनुमान के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

समाजसेवी एवं आयोजनकर्ता जोगराज सिंह ने भगवान श्रीहनुमान की नवीन प्रतिमा की स्थापना का मुख्य पूजन किया तथा महायज्ञ की पूर्णाहुति में सभी श्रद्धालुओं के साथ आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम में संजय सिंह, बलराम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, निखिल, विवेक कुमार, हर्षित, सुनील राठौर, अनिल राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनु शर्मा, निखिल गुप्ता, रजनीकांत त्रिपाठी (सिरसा), रामू सिंह (बखरिया), आदित्य सिंह सहित सहादतनगर, कालाबोझ, माझिया, बखरिया और वाजिदनगर सहित आसपास के गांवों से आए हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ के परिजनों ने मंच से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए भक्तों से पूजन कराया।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के प्रतिनिधि संजू शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, नगर पालिका परिषद पिहानी के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, पत्रकार नवनीत बाजपेई, मीरा गैस एजेंसी के प्रबंधक दुर्गेश पांडेय, समाजसेवी अखिलेश बाजपेई, सागर पांडेय, सभासद पियूष शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पूर्व सभासद राजीव गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, विशाल सिंह,सदर लेखपाल आशीष बाजपेई, लेखपाल पंकज पाल, भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, वीरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता, अजात बाजपेई, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, मन्दीप सिंह, बबलू पाल, सुभाष पाल, सुरेंद्र पाल, वेद प्रकाश पाल, अश्वनी एवं आशीष श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-

महायज्ञ के दौरान हुई वर्षा भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। तेज बारिश के बीच भी हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ, प्रतिमा स्थापना एवं विशाल भंडारे में अंत तक बने रहे। स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल श्याम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। वहीं जनसेवा की भावना से नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण अवस्थी, लिपिक अश्विनी बाजपेई एवं पालिका कर्मी लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रभारी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. हीरा मुमताज सहित 10 सदस्यीय चिकित्सा दल ने शिविर लगाकर सेवाएं दीं। गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी के 51 परिजनों ने पूरे महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रमुख ट्रस्टी श्री अतुल कपूर ने कहा, “सनातन परंपरा में यज्ञ के दौरान अथवा पूर्णाहुति के बाद वर्षा होना ईश्वर की विशेष कृपा और शुभ संकेत माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X