तमिलनाडु चुनाव परिणाम-2026: एग्जिट पोल की फेल, टीवीके सबसे बड़ी पार्टी, कांटों के ताज पर होंगे विजय

तमिलनाडु में चुनाव के नतीजे आ गये हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है।

तमिलनाडु में टीवीके 108 सीटों पर जीती है। डीएमके 74 सीटों पर जीती है। एआईएडीएमके 52 सीटों पर जीती है। अन्य एक सीट पर जीत मिली है।

इसी क्रम में अभिनेत्री त्रिशा टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय से मिलने के लिए निवास पर गई है। इस समय विजय के निवास पर जश्न का माहोल है। आपको बता दें कि अधिक तर एग्जिट पोल में टीवीके को तीसरे स्थान पर अर्थात किंग मेकर बनने के संगेत दिये थे। ताजा नतीजों से लगता है कि टीवीके प्रमुख विजय किंग बनने जा रहे है। केवल एक एग्जिट पोल ने टीवीके बड़ी पार्टी में उभरने की भविष्यवाणी की थी। विजय ने चुनाव प्रचार में महिलाओं को 13 आश्वासन दिये और इसी तरह युवकों को भी आकर्षित किया। वामदलों के साथ मिलकर टीवीके सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं।

स्टालिन चुनाव हारे

तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता स्टालिन को हार का सामना करना पड़ा। कोलत्तुर सीट से चुनाव लड़ने वाले स्टालिन को टीवीके पार्टी के नेता वीएस बाबू ने हराया। उन्हें 9 हजार वोटों के अंतर से हार मिली। वीएस बाबू को 82 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि स्टालिन को करीब 73 हजार वोट मिले। AIADMK के संतानकृष्णन करीब 14 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 1996 के बाद यह पहली बार है जब डीएमके के नेता को हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X