‘सीपेट’ के महानिदेशक प्रो. शिशिर सिन्हा को मातृशोक, ‘वाजा’ व ‘तेलंगाना समाचार’ का गहरा शोक

रुड़की (उत्तराखंड) : गहरी शोक भावना के साथ सूचित किया जाता है कि डॉ. (श्रीमती) मोहिनी बाला सिन्हा (पूर्व सीएमओ, कानपुर नगर निगम) का निधन हो गया। वे Central Institute of Petrochemicals Engineering and Technology (सीपेट) के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) शिशिर सिन्हा की माता थीं।

प्रो. शिशिर सिन्हा ने सीपेट के महानिदेशक के रूप में भारत के पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक इंजीनियरिंग, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी सेक्टर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में सीपेट ने उद्योग–अकादमिक सहयोग, आधुनिक प्रशिक्षण, और “Make in India” को गति देने वाले अनेक नवाचारों को सशक्त बनाया है। ऐसे प्रतिष्ठित और दायित्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्तित्व के जीवन में यह व्यक्तिगत क्षति पूरे उद्योग जगत को गहराई से प्रभावित करती है।

डॉ. मोहिनी बाला सिन्हा ने अपने सेवाकाल में नगर स्वास्थ्य प्रशासन, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका जीवन सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण रहा। उनके निधन के समाचार से न केवल कानपुर वासियो, बल्कि प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग जगत में भी शोक की लहर के रूप में सामने आया है। अनेक उद्योग संगठनों, उद्यमियों एवं पेशेवरों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Also Read-

“Writers And Journalists Association India व ‘तेलंगाना समाचार’ परिवार इस दुःखद अवसर पर प्रो. शिशिर सिन्हा एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X