हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में 23 फरवरी को वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और जीत की इस लय को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का आत्मविश्वास इस प्रारूप में उसकी परंपरागत आक्रामक शैली से उपजा है। पूर्व कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन किया है। कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजी में स्थिरता दी है, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारियां और रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड भूमिका टीम को संतुलन प्रदान कर रही हैं।
दूसरी ओर खुश जिम्बाब्वे ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान खींचा है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर उसने साबित किया कि उसकी सुपर आठ में मौजूदगी संयोग नहीं है। युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की निरंतरता ने जिम्बाब्वे को लगातार अच्छी नींव दी है। इसी क्रम में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंगअनुकूल मनी जाती है। यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। बल्लेबाज मुंबई के इस मैदान में खुलकर रन बनाते हैं। छोटा ग्राउंड होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है। मिडल ओवर्स में स्पिनर्स भी गेम में आते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर मुंबई में 172 रन है।
यह भी पढ़ें-
श्रीलंका पर इंग्लैंड की शानदार जीत
23 फरवरी को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में अपने घरेलू पल्लीकेले मैदान पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने अप्रत्याशित हार दी। पल्लेकल में हुए मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड ने बड़ी हार दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। श्रीलंका के गेंदबाजों के किफायती गेंदबाजी के बावजूद इंग्लैंड के बल्लेबाज सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे। इसके बाद 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पावर प्ले खत्म होने से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (30 रन) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। इस तरह श्रीलंका 16.4 ओवर में महज 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों में विल जैक्स ने 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की हार सुनिश्चित की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 51 रन से शानदार जीत दर्ज की।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बुरी हार
इसी क्रम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरी बल्लेबाजी लाइनअप फेल हो गई। साउथ अफ्रीका ने पूरी तैयारी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरकर भारतीय बल्लेबाजों को काबू में रखा। सुपर-8 में भारत के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की। 76 रन से बड़ी जीत हासिल की। भारतीय बल्लेबाजों में ईशान किशन (0), अभिषेक शर्मा (15), तिलक वर्मा (1), सूर्यकुमार (18), सुंदर (11), हार्दिक पांड्या (18), रिंकू सिंह (0) रन बना सके। शिवम दूबे (42) ने आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

कुल मिलाकर 18.5 ओवर खेलने के बाद भारत 111 रन पर ऑलआउट हो गया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों में माइक्रो जॉनसन ने 4, केवव महाराज ने 3, कार्बिन ने 2 और मार्करम ने 1 विकेट लिया। इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर (63) ने हाफ सेंचुरी लगाई, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) ने आक्रामक खेल दिखाया। मार्करम (4), क्विंटन डिकॉक (6), रियान रिकेल्टन (7) फ्लॉप रहे। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह ने 3, अर्शदीप ने 2, शिवम दूबे और वरुण चेरो ने 1-1 विकेट लिया। पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने 20 रन दिए।
