कहानीवाला आर्ट्स एंड थिएटर का धमाका, ‘कहानियां ज़िंदगी की…’ का मंचन, यह है स्थान, तारीख और समय

हैदराबाद : कहानीवाला आर्ट्स एंड थिएटर की यह नयी पेशकश है। इसी के अंतर्गत Zindagi @ Kahaniwala (कहानियां ज़िंदगी की…) का मंचन 22 नवंबर को रात 8 बजे ला-मकान बंजारा हिल्स में किया जाएगा। कार्यक्रम के टिकट ला-मकान पर ही उपलब्ध किये जायेंगे। इस मंचन में आठ प्रतिभागी हैं। इस दौरान वो अपने जीवन की सच्ची कहानी सुनायेंगे।

कहानीवाला कहानीवाला आर्ट्स एंड थिएटर के प्रमुख सुहास भटनागर ने ‘तेलंगाना समाचार’ को बताया कि सभी प्रतिभागी विभिन्न क्षेत्रों से हैं। सभी की कहानियों में दर्शकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी का सहयोग और साथ रहा तो इस प्रकार के कार्यक्रम हर महीने में एक बार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

सुहास ने विश्वास और दावा किया है कि हर एक और हर एक के पास अपनी एक कहानी होती है और है। वो किसी न किसी को यह सुनना और बताना चाहता है। ऐसे कलाकारों के लिए कहानीवाला आर्ट्स एंड थिएटर एक मंच प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X