हैदराबाद : सोना 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। नई दिल्ली सराफा बाजार में सोना 2,000 रुपये बढ़कर 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दो महीने में यह सबसे बड़ी बढ़त है। स्टॉकिस्ट और ज्वैलर्स की खरीदारी के चलते सोने के दाम में भारी उछाल आया। सराफा बााजार में यह चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही 10 ग्राम सोना एक लाख हो जाएगा।
हालांकि, सोने के उलट चांदी 500 रुपये टूटकर 1,02,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सोने में निवेश करना बेहतर समझा। विदेशी बाजारों में भी सोने में तेजी रही। मंगलवार को सोने की कीमत में 2,000 रुपये की भारी तेजी आई। सोना 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ ।
यह भी पढ़ें-
99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह भी सोने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सोना 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की कीमत में एक दिन में सबसे ज्यादा उछाल 10 फरवरी को आया था। उस दिन सोने में 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 14,760 रुपये या 18.6 फीसदी बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। (एजेंसियां)
