ईद-उल-फितर इस्लाम कौम का अहम त्योहार, कब दिखाई देगा चांद, यह लेखिका सैयद फलक नाज़ गणित

ईद-उल-फितर इस्लाम कौम का एक अहम त्योहार है. इसे ईद या रमजान के नाम से जाना जाता है. यह रमजान त्योहार के पाक महीने के अच्छा माना जाता है. रमजान महीने के दौरान मुस्लिम समाज के लोग सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं और पाक कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं. इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है.

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए यह त्योहार रमजान के महीने भर के रोज़े के अंत का प्रतीक है, जिसके दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाने-पीने से परहेज करते हैं. ईद-उल-फितर का त्योहार आने वाला है, जिसको लेकर दुनिया भर के लोग अपने जरूरी काम निपटाने में लगे हुए हैं. क्योंकि वह अपने पाक त्योहार ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ईद-उल-फितर की सही तारीख क्या है और सऊदी अरब, यूएई, भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों में ईद का चांद कब नजर आएगा. आइए जानते हैं-

सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा आदि के लोगों ने 11 मार्च से अपना रोजा रखना शुरू किया था. इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के मुताबिक एक महीना 29 या 30 दिन का होता है. इस साल रमजान के 29 दिन पूरे होने के बाद भी इन देशों में 8 अप्रैल यानी सोमवार को ईद का चांद नहीं दिखा. इसलिए इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिन का होगा. भारत में 12 मार्च से रोजा रखना शुरू किया गया था. इसलिए भारत में 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर का चांद दिखने की संभावना है.

यह भी पढ़ें

सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को इफ्तार करने के बाद चांद नहीं दिखा. तो ऐसे में अब आज 9 अप्रैल को चांद दिखने की संभावना है और ईद-उल-फितर का त्योहार अगले दिन यानी 10 अप्रैल को मनाया जाएगा यानी इन देशों में 9 अप्रैल मंगलवार को चांद रात होगी.

बता दें कि ईद-उल-फितर उत्सव का वह समय है जब मुस्लिम समाज के सभी परिवार और दोस्त रमजान के आखिरी दिन के अंत में चांद को देखने के लिए अपने घरों या आंगनों या पार्कों या किसी खुले स्थान की छतों पर इकट्ठा होते हैं. अगर दक्षिण एशियाई देशों के साथ-साथ भारतीय मुसलमानों को मंगलवार यानी 10 अप्रैल को शाम के समय चांद दिखता है तो ईद-उल-फितर अगले दिन यानी गुरुवार 11 अप्रैल को मनाई जाएगी. यानी भारत में 10 अप्रैल को इफ्तार के बाद चांद नजर आने की संभावना है.

लेखिका सैयद फलक नाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X