Tokyo Olympics-2020: महिला हॉकी मैच, ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 गोल से जीता मैच, PM मोदी बोले- टीम पर है गर्व

हैदराबाद : भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया महिला हॉकी मैच ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 गोल से मैच जीत लिया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा रहा है। भारत को कांस्य पदक बहुत सी उम्मीदें थी। मगर आखिर निराशा हाथ लगी है। सुबह से ही खेल प्रेमी टीवी के सामने मैच देखने बैठ गये थे।

ग्रेट ब्रिटेन जहां दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में आगे थी वहीं अंत में भारतीय टीम ने जोरदार पलटवार किया। दूसरे क्वार्टर में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने पांच मिनट के अंदर तीन गोल किए और 3-2 की मजबूत बढ़त ले ली। तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन का तीसरा गोल, स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा है।

टीम इंडिया को दूसरा पैनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार गुरजीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल दाग दिया। इससे पहले ब्रिटेन की तरफ से 24वें मिनट में रॉबर्ट्सन ने गोल किया। ब्रिटेन 1-0 से आगे। भारत की निशा को ग्रीन कार्ड दिया गया है और वह दो मिनट के लिया बाहर हो गई हैं। भारतीय टीम को 20वें मिनट में पहला पैनल्टी कॉर्नर मिला है। लेकिन टीम ने डिफ्लेक्शन से गोल करने की कोशिश की जो नाकाम रही।

ब्रिटेन को तीसरा पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन एक बार फिर से वे नाकाम रहे। दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के तुरंत बाद 16वें मिनट में ब्रिटेन ने अपना पहला गोल किया। ब्रिटेन की तरफ से इलेना रायर ने पहला गोल किया। पहले क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम ज्यादा बेहतर खेली है और भारतीय टीम पर हावी रही है। हालांकि भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया अभी तक शानदार रही हैं। उन्होंने ब्रिटेन के दो पैनल्टी कॉर्नर के अलावा कई शॉट भी रोके हैं।

 महिला हॉकी टीम पर गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिला हॉकी टीम की हौसला आफ़जाई की है और कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “हम महिला हॉकी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतते-जीतते रह गए लेकिन यह टीम नए भारत के जुनून को दिखाती है। जहां हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और नई सीमाओं को छूते हैं। ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक में महिला टीम की सफलता भारत की बेटियों को हॉकी खेलने और इसमें महारत हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।”

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हमें टोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने हर मैच में अपनी बेस्ट परफ़ॉर्मेंस दी है। टीम की हर सदस्य में गज़ब का साहस और कौशल है। भारत को अपनी शानदार टीम पर गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X