प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभार्थी ने लिखा प्रधानमंत्री को खत, नरेंद्र मोदी ने दिया ऐसे जवाब

हैदराबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना आवास योजना के तहत अब तक देश के करोड़ों लोग लाभान्वि हुए है। इस योजना ने लोगों के अपने घर के सपने को साकार हो गया है। देश के अनेक लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। ऐसे ही लाभ उठाने वाल मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी सुधीर कुमार जैन एक है। सुधीर को अभी हाल ही में इस योजना के अंतर्गत एक मिला मिला है।

सुधीर ने खत में प्रधानमंत्री मोदी को धनयवाद देते हुए लिखा कि पीएम आवास योजना को आवास विहीन गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है। सुधीर ने आगे लिखा कि अब तक वह किराये के मकान में रह रहा था। इस दौरान छह-सात बार मकान बदलना पड़ा है। वह भली भांति जानता है कि बार-बार मकान बदलने की पीड़ा क्या होती है।

इसमें खास और मजेदार बात यह है कि प्रधानमंत्री ने सुधीर को के जवाब में एक खत लिखा है। सुधीर के इस खत के जवाब में पीएम मोदी ने भी एक खत लिखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब खत में सुधीर को पक्का घर मिलने की बधाई दी और कहा कि अपनी छत और अपना घर पाने की खुशी अनमोल होती है। मोदी ने आगे लिखा, “मकान केवल ईंट, सीमेंट से तैयार ढांचा नहीं है। बल्कि इससे हमारी भावनाएं, हमारी आकांक्षाएं जुड़ी होती हैं। घर की चहारदीवारी हमें सुरक्षा तो प्रदान करती ही है। साथ ही हमारे अंदर एक बेहतर कल का भरोसा और विश्वास भी जगाती है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा है, “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपके अपने घर का सपना साकार हुआ है। इस उपलब्धि के बाद आपके अंदर जो संतोष की भावना है, उसका आभास पत्र में आपके शब्दों से सहज ही हो जाता है। आपके परिवार के गरिमापूर्ण जीवन और दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह घर एक नये आधार की तरह है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस खत में यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक करोड़ों लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिल चुका है। सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेज गति से आगे बढ़ रही है।

सरकार जन-कल्याण की विभिन्न योजनाओं के जरिए देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के ईमानदार प्रयास कर रही है। उन जैसे लाभार्थियों के जीवन में आये ये यादगार पल ही उन्हें राष्ट्र की सेवा में बिना थके, बिना रुके निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा और ताकत देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X