लोकसभा में तेलुगु में बात करके भावुक हो गये टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, देखिए वीडियो

हैदराबाद : टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोकसभा में तेलुगु में बात की। इस दौरान रेवंते रेड्डी भावुक हो गये। अनाज की खरीदी पर राज्य और केंद्र की ओर से अपनाई जा रही नीति पर अफसोस जताया। उन्होंने मांग की कि तेलंगाना में यासंगी में उगाए गए सभी अनाज को सरकार खरीदी करें। राज्य की आबादी में 70 फीसदी से अधिक आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। उनमें से ज्यादातर धान के किसान हैं।

उन्होंने कहा कि यासंगी में किसानों ने 40 लाख एकड़ में धान की खेती की है और करीब 80 लाख मीट्रिक टन अनाज का उत्पादन हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अनाज की खरीद के लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं करने के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा। रेवंत रेड्डी ने कहा कि क्रय केंद्रों की कमी, परिवहन सुविधा, गन्नी बैग और एफसीआई के साथ गैर-समझौते के बारे में किसान चिंतित हैं।

रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मांग की कि राज्य सरकार पूरे अनाज की खरीद के लिए नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत करें। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र अनाज खरीद को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और किसानों को परेशान कर रहे हैं। पिछले मानसून में दिल का दौरा पड़ने से 150 किसानों की मौत हो गई थी। आग्रह किया कि इस बार यासंगी में वैसे हालत केंद्र सरकार उत्पन्न होने न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X