हैदराबाद : छत्तीसगढ़ के 86 माओवादियों ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया। यह माओवादी छत्तीगढ़ में प्रतिबंधित है। अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन माओवादियों ने भद्रादी कोत्तागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं।
चार एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) सहित 86 माओवादियों ने हिंसक रास्ते को छोड़ने का फैसला किया है। वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। माओवादियों ने मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए।
भद्रादी कोत्तागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने बताया कि चारों एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) पर चार-चार लाख रुपये का इनाम था। इन माओवादियों ने ‘ऑपरेशन चेयुता’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। सभी माओवादियों ने आदिवासी समुदायों के लिए किए जा रहे विकास और कल्याणकारी पहलों के बारे में जानने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
पुलिस ने बताया कि इस वर्ष अब तक 224 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आदिवासियों के बीच विश्वास और समर्थन खोने के बाद माओवादियों ने मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।
तेलंगाना पुलिस ने माओवादियों से अपील की है कि जो भी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, वह अपने पारिवारिक सदस्यों के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से अपने निकटतम थाने या जिला अधिकारियों के पास आत्मसमर्पण कर सकते हैं। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार हर संभव मदद करेगी।
Also Read-
తెలంగాణా లో 86 మంది నక్సల్స్ లొంగుబాటు
హైదరాబాద్ : తెలంగాణాలోని మావోయిస్ట్ లకు గట్టి ఎదురు దెబ్బ తగిలింది. తెలంగాణ రాష్ట్రం భద్రాద్రి కొత్తగూడెం జిల్లా హేమచంద్ర పురం పోలీస్ హెడ్ క్వార్టర్స్ లో 86 మంది మావోయిస్టులు లొంగిపోయారు. వీరిలో 66 మంది పురుషులు 20 మంది మహిళలు ఉన్నారు. మల్టీ జోన్ 1 ఐజిపి చంద్రశేఖర్ రెడ్డి నేడు జరిగిన విలేకరుల సమావేశంలోఈ వివరాలు వెల్లడించారు.
ఈ ఏడాది మొత్తం 224 మంది మావోయిస్టులు లొంగిపోయారనీ పేర్కొన్నారు. ఇంకా 290 మంది మాత్రమే తెలంగాణలో యాక్టివ్ గా ఉన్నారని వారు కూడా జన జీవన స్రవంతిలో కలవాలని పిలుపునిచ్చారు వారికీ ప్రభుత్వం తరుపున పునరావాసం కల్పిస్తామని హామీ ఇచ్చారు.
ఈ రోజు లొంగిపోయిన వారిలో ఏరియా కమాండర్ లు నలుగురికి 4 లక్షలు, పార్టీ మెంబెర్స్ కు లక్ష రూపాయలు, మిగిలిన వారికి 25 వేలు చొప్పున నగదు ప్రోత్సాహకాలు అందజేశారు. (ఏజెన్సీలు)
