मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि इंदरचंद ने दिया यह संदेश

MIDHANI

हैदराबाद: मारवाड़ी हिंदी विद्यालय (बेगम बाजार) में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी और कार्यक्रम के मुख्य अतिति इंदरचंद चौरडिया ने तिरंगा ध्वजारोहण किया।

MIDHANI

इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय द्वारा किए जाने वाले विकास कार्य में आवश्यक सहयोग करेंगे। विद्यालय के महामंत्री डॉ संदीप साबू ने विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि का शाल तथा गुलदस्ता देकर सम्मान किया। साथ ही विद्यालय में किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी दी। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य रामपाल अट्टल, श्री कृपा निवास शर्मा, श्री नंदकिशोर व्यास, श्री अनिल कुमार अग्रवाल और विद्यालय के पूर्व छात्र अब्दुल हमीद खान एवं वीरेंद्र पट्नी और अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीशचंद्र नोकवाल एवं श्रीमती नीरू तिवारी ने किया।

MIDHANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X